फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अटल बिहारी-3

अटल बिहारी-3

Sun, 19 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
अटल बिहारी-3
फोटो
विज्ञापन

विराट व्यक्तित्व के धनी थे अटल- आरएसएस
आरएसएस गोरक्ष प्रांत की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी गई
मुख्य वक्ता ने कहा अटल स्वयंसेवक थे और उनका पूरा जीवन अनुशासित रहा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। आरएसएस गोरक्ष प्रांत की तरफ से शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर, पक्कीबाग में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई। प्रांत प्रचारक मुकेश विनायक खांडेकर, प्रांत संघ चालक डॉ. पृथ्वीराज सिंह और विभाग संचालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। मुख्य वक्ता डॉ. पृथ्वीराज सिंह ने कहा कि अटल जी विराट व्यक्तित्व के धनी थे। वे आरएसएस के स्वयंसेवक रहे और पूरा जीवन अनुशासित रहा।
श्रद्धांजलि सभा में नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल और पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल भी पहुंचे। नगर विधायक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से भारतीय राजनीति को बड़ी क्षति हुई हैै। विहिप से प्रदीप पांडेय, बजरंग दल से दुर्गेश त्रिपाठी, सीमा जागरण मंच से राकेश सिंह पहलवान, विद्या भारती से डॉ. लालता प्रसाद पांडेय ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। हिंदू जागरण मंच और विद्यार्थी परिषद की तरफ से भी श्रद्धांजलि दी गई। महिला समन्वयक डॉ. दुर्गेश नंदिनी और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने भी शोक संवेदना व्यक्त की। राजीव रंजन अग्रवाल और भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया। कार्यक्रम का संचालन आत्मा सिंह ने किया। संस्कृत भारती के प्रमुख डॉ. जोखन पांडेय ने समापन किया।
विज्ञापन

--------------------------
गोरखपुर विश्वविद्यालय में याद किए गए अटल
संवाद भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी शनिवार को भी शहर में याद किए गए। जगह-जगह श्रद्धांजलि दी गई। गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में में कुलपति प्रो. वीके सिंह की मौजूदगी में शोकसभा हुई। शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. वीके सिंह ने कहा कि भारतीय राजनीति का चमकता सितारा चला गया है। इस कमी की भरपाई मुश्किल है। समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. मानवेंद्र प्रताप सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार सिंह, प्रो. चितरंजन मिश्र और राजनीतिशास्त्र के डॉ. महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी हमेशा आदर्श कवि, लेखक, सांसद और प्रधानमंत्री के रूप में याद किए जाएंगे। श्रद्धांजलि सभा का संचालन अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. रविशंकर सिंह ने किया।

प्रार्थना सभा में अटल को याद किया, श्रद्धांजलि दी
गोरखपुर। सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुभाषचंद्र बोस नगर, सूरजकुंड में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षक, विद्यार्थियों ने दो मिनट मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। विद्यालय के छात्र सत्यम मणि त्रिपाठी ने अटल की कविता का पाठ किया। उदयांश पांडेय ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उमेश पांडेय ने भजन प्रस्तुत किया।
केंद्रीय विद्यालय में हुई शोकसभा में प्रधानाचार्य ने कहा कि अटल बिहारी के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। वहीं, राइजिंग वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से इंदिरा बाल विहार स्थित चेतना चौराहा पर श्रद्धांजलि सभा करके पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया गया। प्रबंधक अंकित गुप्ता सहित तमाम लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।


विधायक ने दुख जताया
महराजगंज के नौतनवां से विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया और कहा कि वह सर्वमान्य नेता थे। उनके निधन से भारतीय राजनीति को गहरा आघात लगा है। अटल जी का व्यक्तित्व विराट था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed