{"_id":"5b733a5442c7925f8e5e51e4","slug":"61534278228-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जेल में पति के हत्या की रची जा रही साजिश’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जेल में पति के हत्या की रची जा रही साजिश’
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 15 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
सुनील सिंह की पत्नी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। राजघाट थाने से कार्यकर्ता को जबरन छुड़ाने और फिर हंगामा करने के आरोप में जेल भेजे गए सुनील सिंह की पत्नी कुसुम सिंह ने शासन के इशारे पर पति को फंसाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जेल में पति के हत्या की साजिश रची जा रही है। एक बार भी परिवार वालों से मिलने नहीं दिया गया है। एक रेस्टोरेंट में मीडिया सेे मुखातिब कुसुम ने कहा कि शासन के इशारे पर डीएम, एसएसपी निर्दोष पति को रोजाना नए मुकदमों में फंसा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हिंदुत्व के स्वाभिमान के प्रश्न पर पति ने जीवन के 20 साल दे दिए। घर पर आने-जाने का भी उनका समय नहीं था और अब उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। सच के लिए संघर्ष जारी रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ शहर में आ रहे हैं। न्याय की गुहार लेकर उनके पास जाऊंगी। फिर न्याय नहीं मिला तो सड़कों पर भगवा ध्वज लेकर सच्चाई की लड़ाई लड़ूंगी। भाई संजीव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री से कई बार मिलने की कोशिश की गई लेकिन मुलाकात नहीं हो पाया।
फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए सुनील
31 जुलाई को राजघाट थाने में धमकी व बवाल करने के मामले में गिरफ्तार सुनील सिंह की 14 दिन न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। मंगलवार को वह कोर्ट में पेश हुए थे। जहां से पुलिस ने एक अन्य मुकदमे में सुनील की रिमांड मांगी। कोर्ट ने उक्त मामले में सुनील सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।