{"_id":"5b084dea4f1c1b896e8b49c4","slug":"61527270890-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा नदी में चचेरे भाई डूबे, एक की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कूड़ा नदी में चचेरे भाई डूबे, एक की जान गई
siddharthnagar
Updated Fri, 25 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
कूड़ा नदी में डूबे हुए चचेरे भाइयों की तलाश करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहांस बाजार (सिद्धार्थनगर)। उसका थाना क्षेत्र के ग्राम उचहरिया में ननिहाल गए दो चचेरे भाई कूड़ा नदी में डूब गए। एक भाई की लाश मिल गई है। दूसरे का अभी तक पता नहीं चल पाया है। गोताखोर नदी में उसकी तलाश कर रहे हैं।
सिद्धार्थनगर के मोहल्ला गांधीनगर नगर निवासी रामू विश्वकर्मा (15) और चिंटू विश्वकर्मा (13) उसका थाना क्षेत्र के ग्राम उचहरिया में अपने ननिहाल आए हुए थे। शुक्रवार शाम चार बजे दोनों गांव के अन्य लड़कों के साथ कूड़ा नदी में नहाने गए। इस दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। शोर सुनकर कुछ युवकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
लोगों ने घटना की सूचना उसका थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रामू का शव बरामद कर लिया। देर रात तक चिंटू का पता नहीं चल पाया था। गोताखोर उसकी तलाश में लगे हुए थे। रामू कक्षा नौंवी का छात्र था, जबकि चिंटू कक्षा छह में पढ़ता है। मौके पर उसका थाना प्रभारी रामअशोक यादव, ग्राम प्रधान पंकज विश्वकर्मा, हल्का सिपाही अमरनाथ, अनिल लाल, महेंदर, नागेंद्र, विनोद मौजूद थे।