फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   श्रीराम के जयघोष से गूंजा शहर

श्रीराम के जयघोष से गूंजा शहर

Mon, 26 Mar 2018 01:16 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 26 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
श्रीराम के जयघोष से गूंजा शहर
सीएम ने मंदिर में रामनवमी पर भगवान राम की पूजा की। - फोटो : Amar Ujala
चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन रविवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी के रूप में परंपरागत ढंग से श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। लालडिग्गी से श्रीराम के जयघोष के साथ धूमधाम से भव्य शोभायात्रा भी निकाली। गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम की पूजा की।
विज्ञापन


श्रीराम जयंती महोत्सव समिति की ओर से लालडिग्गी स्थित मां दुर्गा-हनुमान मंदिर पर सुबह अखंड ज्योति की स्थापना की गई। सुंदरकांड के पाठ के बाद दोपहर में प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मना। सायंकाल भव्य शोभायात्रा निकाली गई। झांकियों, भव्य रथ, बैंडबाजे, नगाड़े, लाइट, कीर्तन मंडली और भक्तों की भारी भीड़ वाली यह भव्य यात्रा लालडिग्गी से निकलकर खूनीपुर, मिर्जापुर, चौरहिया गोला, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक, घंटाघर, मदरसा चौराहा, शेषपुर होते हुए वापस लालडिग्गी स्थित मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह भक्तों ने शोभायात्रा का स्वागत कर प्रभु श्रीराम की आरती उतारी। मेयर सीताराम जायसवाल, पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय, अनूप किशोर अग्रवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, गुंजेश्वर प्रसाद जायसवाल, शैलेश कुमार, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, हरीश गुप्ता आदि की सहभागिता रही।
विज्ञापन


यहां भी मना राम जन्मोत्सव
स्वर-भारती मानस संघ ने शीशमहल बेनीगंज में श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान श्रीरामचरितमानस के श्रीराम जन्म प्रसंग का गायन हुआ। विजय, राकेश श्रीवास्तव, शिवलगन पांडेय, प्रेमचंद पांडेय, अमर चंद, रीता, डॉ. शशिमौलि त्रिपाठी ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। वाद्य यंत्रों पर संगत दीपक, अनिल, रितेश, किशोर, संजीव, अरुण, राजकुमार, अशोक देव, सच्चिदानंद, विनय मिश्र ने की। संचालन कौशल श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचीन काली मंदिर समिति बक्शीपुर ने प्राचीन काली मंदिर में जन्मोत्सव मनाया। बुटानी देवी, माया लाहिड़ी, कुमकुम सिंह, राजकुमारी देवी, रिंकी देवी, रेनू आदि के भजनों पर भक्तजन झूमते रहे। कन्या पूजन भी किया गया। राकेश अस्थाना, अमरनाथ लाहिड़ी, दुर्गा राय, शिव गोविंद, दीनानाथ, चमन लाल, सुधीर अग्रवाल आदि की सहभागिता रही। आर्यनगर प्रभात फेरी परिवार की ओर से मदन मोहन जी मंदिर से नित्य निकलने वाली प्रभात फेरी रामजन्मोत्सव के रंग में रंगी रही। आयोजन में राजू अग्रवाल, संजू गुप्ता, संतोष अग्रवाल शशी, कृष्णा, नरेन्द्र देव उपाध्याय आदि की सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed