फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   महिला को धमकाकर ले गए नकदी, जेवर

महिला को धमकाकर ले गए नकदी, जेवर

Wed, 31 Jan 2018 11:33 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 31 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
महिला को धमकाकर ले गए नकदी, जेवर
क्राइम - फोटो : amar ujala
बढ़नी(सिद्धार्थनगर)। ढ़ेबरुआ थाना क्षेत्र के घरुवार उत्तरी गांव में बुधवार सुबह बोलेरो से पुलिस की वर्दी में पहुंचे बदमाशों ने महिला से लूटपाट की। महिला की शिकायत के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


घरुवार उत्तरी गांव निवासी रामकुमार यादव की पत्नी रीता के मुताबिक बुधवार को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान सफेद बोलेरो में सवार चार वर्दीधारी वहां पहुंचे। घर की तलाशी लेने की बात हते हुए अंदर घुस गए। विरोध करने पर उसे पीटा भी। इन लोगों ने घर में बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा 25 हजार नकदी, एक सोने की झाल, एक सोने का माला, सोने का झाला, एक नथुनी आदि ले गए।
विज्ञापन


ये लोग रामकुमार के भाई राजकिशोर के घर में भी घुसे पत्नी व मां के विरोध करने पर दोनों को मार-पीटकर बक्से को तोड़ दिया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद वह चले गए। पीड़ित ने बढ़नी चौकी पर तहरीर दे दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलानंद उपाध्याय ने कहा कि घटना की सूचना मिली है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मैं शोहरतगढ़ में हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed