{"_id":"59f72f984f1c1bda538b9d52","slug":"61509371800-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर पहुंचे निकाय चुनाव प्रभारी, पांच नामों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर पहुंचे निकाय चुनाव प्रभारी, पांच नामों पर चर्चा
Updated Mon, 30 Oct 2017 08:08 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। भाजपा में मेयर, नगर पंचायत अध्यक्ष , पार्षद और सभासद प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए निकाय चुनाव प्रभारी रामनरेश अग्निहोत्री और रामसकल सोमवार को फिर शहर पहुंचे। विधायक, संगठन के जिम्मेदार लोगों के साथ दिन भर उनकी बैठकों का दौर चला। जल्द ही सूची तैयार कर वह प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी के पास जाएंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अंतिम मुहर लगने के बाद प्रत्याशियों के नामों की सूची दो नवंबर को जारी हो सकती है।
मेयर का पद पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित है। इसके लिए 26 आवेदन फार्म आए हैं लेकिन जिन पांच नामों की चर्चा सबसे ज्यादा है, उनमें धर्मेंद्र सिंह, चिरंजीव चौरसिया, सीताराम जायसवाल, पूर्व मेयर अंजू चौधरी और जवाहर कसौधन शामिल हैं। नगर निगम के 70 वार्ड के सभासद प्रत्याशियों के नाम भी तय किए जाने हैं। गोरखपुर में आठ नगर पंचायतें हैं, इनके अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वालों के नाम की स्क्रीनिंग भी चल रही है इसके अलावा नगर पंचायतों के 101 वार्ड में सदस्यों के चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम तय किए जाने है। प्रभारी ने कहा कि स्क्रीनिंग का काम पूरा हो चुका है। पार्टी आलाकमान प्रत्याशियों के नाम का एलान करेगा।