{"_id":"596909b34f1c1b3d508b4716","slug":"61500055987-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार ने किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदार ने किया गैंगरेप
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
सेमरियावां(संतकबीरनगर)। दुधारा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपने एक रिश्तेदार समेत तीन लोगों पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को दुधारा थाने पर पहुंच कर महिला ने तहरीर भी दी।
आरोप है कि क्षेत्र के ही एक गांव में उसकी रिश्तेदारी है। उसके रिश्तेदार के घर की एक महिला ने अपने घर पर दावत के लिए बुलाया था। वह पति और बच्चे के साथ रिश्तेदार के घर गई थी। उसी दौरान पति बगल के एक चौराहे पर किसी काम से चले गए। इसी बीच जिस कमरे में वह बैठी थी। उसी कमरे में रिश्तेदार महिला का पति अपने दो दोस्तों के साथ कमरे में पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसके तीन माह के बच्चे को जमीन पर पटक देने की धमकी दिया। रिश्तेदार युवक ने अपने दोनों साथियों के सहयोग से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी गंदी हरकत की वीडियो क्लिप भी बनाते रहे। छीना-झपटी में पीड़ित महिला को कई जगह चोटें भी आई हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जरूरी जानकारी भी हासिल की। एसओ संजय सिंह ने बताया कि महिला के आरोपों की जांच कराई जा रही है। यदि घटना सही मिली तो कार्रवाई अवश्य की जाएगी। आरोप लगाने वाली महिला का पति दुष्कर्म के मामले में जेल गया था, जो अभी हाल ही में छूट कर आया है।