फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बारिश के बीच गुल हुई बिजली

बारिश के बीच गुल हुई बिजली

Thu, 06 Jul 2017 01:47 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
बारिश के बीच गुल हुई बिजली

विज्ञापन
गोरखपुर।
बारिश ने बिजली महकमे की तैयारियों और दावों की पोल खोल दी। पिछली नाकामियों से भी बिजली अफसर सबक नहीं ले सके। जिसकी वजह से जगह-जगह फॉल्ट ने शहरवासियों की परेशानी बढ़ाई। कई इलाकों में पूरी रात बिजली गुल रही।
मंगलवार की रात से शुरू हुई बारिश से शहर में बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। इंसुलेटर पंचर होने एवं ट्रांसफ ॉर्मर जलने से कई क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को घंटों बिजली बिना रहना पड़ा। गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर स्थित शांति फिलिंग स्टेशन के पास बिजली के तीन पोल गिर गए। खोराबार के चपवन, मोहनापुर एवं रमलखना में पोल गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अवर अभियंता पोल पाने के लिए स्टोर का चक्कर लगाते रहे, लेकिन स्टोर में पोल नहीं थे। बारिश का पानी रुस्तमपुर सब स्टेशन में घुसने से आपूर्ति कई घंटे बाधित रही। कई जगहों पर ट्रांसफार्मर के पानी में डूब गए।
विज्ञापन


बक्शीपुर उपकेंद्र से जुड़े माधोपुर बांध के पास सुबह सात बजे 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से शाम चार बजे तक बत्ती गुल रही। सूर्य विहार कॉलोनी में मंगलवार रात को ट्रांसफार्मर केबल में आई खराबी से बुधवार दोपहर एक बजे बत्ती गुल रही। चरगांवा फीडर में इंसुलेटर पंक्चर होने से रामजानकी नगर आदि क्षेत्रों में तीन घंटे बिजली ठप रही। लालडिग्गी क्षेत्र के हसनगंज मोहल्ले में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने से आपूर्ति बाधित रही। यहां घंटों बाद वैकल्पिक व्यवस्था करके बिजली चालू की गई। स्टोर के अधिशासी अभियंता एके सिंह ने पोल न होने से लाइन चालू करने में आ रही परेशानी पर कहा कि पोल मंगाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 एमवीए के ट्रांसफार्मर से निकला धुआं
मोहद्दीपुर 33/11 केवी सब स्टेशन पर लगे 10 एमवीए ट्रांसफार्मर से धुआं निकलने पर आननफानन में बिजली आपूर्ति ठप की गई। ट्रांसफार्मर से जुडे़ मोहल्लों में करीब तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ नीति मिश्रा ने कहा कि सूचना ट्रांसफार्मर से धुआं निकलने की ही मिली थी, परंतु ऐसा नहीं था।

पोल में करंट उतरने से मरी गाय, हंगामा
लोगों ने सड़क पर किया प्रदर्शन, जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
तारामंडल के भरवलिया बुजुर्ग में बुधवार सुबह करीब 11 बजे स्ट्रीट लाइट के पोल में करंट उतर गया। इससे गाय की मौत हो गई। इसे लेकर नाराज लोगों ने देवरिया बाईपास जाम कर हंगामा किया। कुछ दिन पहले बिछिया व महुई सुघरपुर में भी पोल में उतरा करंट जानलेवा साबित हो चुका है।
पोल में करंट उतरने से गाय की मौत और हंगामे की सूचना के बाद भी उपकेंद्र से बिजली नहीं काटी गई। जब लोगों का हंगामा बढ़ने लगा तो लगभग एक घंटे बाद बिजली सप्लाई बंद हुई। लोगों का आरोप था कि यहां कई बार करंट उतर चुका है, लेकिन इसे दुरुस्त करने का काम न तो बिजली विभाग ने किया और न तो नगर निगम ने इस पर ध्यान दिया। वहीं रुस्तमपुर स्थित टेलीफोन कॉलोनी के सामने गली में बिजली का तार गिरने से पानी में उतरे करंट उतरने से भी एक गाय की मौत हो गई।


कुत्ते-बिल्ली ने बचाई कई जानें
रुस्तमपुर इलाके में जनता विद्यालय के सामने सुबह 10 बजे के करीब तार टूट कर सड़क पर भरे पानी में गिर गया। इसके बाद भी बिजली नहीं कटी। पास के दुकानदार को मरी बिल्ली पानी में उतराती नजर आई। इसी पल एक कुत्ता दौड़ते हुए पानी में पहुंचा और झटके से वहीं गिरकर तड़पने लगा। कुछ पलों में उसकी जान चली गई। इस पर दुकानदार ने गौर से देखा तो टूटा तार नजर आया। फिर उपकेंद्र पर फोन करके लाइन कटवाई। चौराहे पर पूरे दिन कुत्ता-बिल्ली की ‘कुर्बानी’ की चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed