फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एमएमएमयूटी में पौधा लगाएंगे सीएम, शहीद को देंगे श्रद्धांजलि

एमएमएमयूटी में पौधा लगाएंगे सीएम, शहीद को देंगे श्रद्धांजलि

Thu, 06 Jul 2017 01:47 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
एमएमएमयूटी में पौधा लगाएंगे सीएम, शहीद को देंगे श्रद्धांजलि

विज्ञापन
गोरखपुर। दो दिवसीय दौरे पर आठ जुलाई को गोरखपुर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई कार्यक्रमों में शरीक होंगे। कनेक्टिंग पीपुल विथ नेचर अभियान के तहत एमएमएमयूटी में पौधा लगाकर जिले में इस अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। उनके लिए लखनऊ से पीपल का पौधा मंगाया जा रहा है। जिले में 2.94 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अभी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, मगर मुख्यमंत्री कार्यालय से जिला प्रशासन को मिली जानकारी के मुताबिक वह आठ की सुबह 10.30 बजे के करीब गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से कश्मीर में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान साहब शुक्ला के मूल निवास मझगांवा पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वह बेलीपार थानाक्षेत्र के ही गांव कनईल में सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को स्कूली ड्रेस वितरित करेंगे। वहां से लौटने के बाद वह एमएमएमयूटी में पौधरोपण करेंगे। इसके बाद वहीं रिसर्च कान्क्लेव का उद्घाटन करने के साथ ही साथ बीपीएल सूची के गरीबों को बिजली का मुफ्त कनेक्शन भी वितरित करेंगे।
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन नौ जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर मंदिर में ही आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंदिर में ही वह सुबह फरियाद भी सुनेंगे। इसके बाद वह एसएसबी के डेवलपमेंट सेंटर का उद्घाटन कार्यक्रम में शरीक होंगे। कदोपहर में कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद शाम पांच बजे के करीब वह लखनऊ लौट जाएंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शहीद के गांव में रास्ते, बिजली आदि को लेकर तैयारी चल रही है तो सरकारी महकमों में आंकड़ों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। डीएम ने बुधवार को सीएम के सभी संभावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed