{"_id":"5c40d3a3bdec227374274457","slug":"60-year-old-tried-to-misbehave-with-8-year-old-girl-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 के बुजुर्ग ने की 8 साल की बालिका से दुष्कर्म की कोशिश, केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 के बुजुर्ग ने की 8 साल की बालिका से दुष्कर्म की कोशिश, केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 18 Jan 2019 12:42 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sexual Assault
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 60 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा आठ साल की बालिका से दुष्कर्म की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। बालिका के घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी हसन रजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक शख्स ने जोगिया को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हसन रजा उसकी आठ वर्षीय बेटी को गुरुवार सुबह बहला-फुसलाकर गांव के बाहर ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की। बालिका के चीखने पर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। इसके बाद मामले की जानकारी ग्राम प्रधान को दी।
विज्ञापन
प्रधान ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी हसन रजा को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ बांसी नईम खान मंसूरी ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन