{"_id":"5cc8a3d8bdec22074c2616a8","slug":"51556653016-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 42 डिग्री के करीब, आज भी सूरज के तेवर रहेंगे तल्ख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 42 डिग्री के करीब, आज भी सूरज के तेवर रहेंगे तल्ख
Wed, 01 May 2019 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। चिलचिलाती धूप, गर्म हवाओं के थपेड़ों के बीच छांव तलाशते घर से बाहर निकले लोग, अभिभावकों का स्कूल से वापस लौटते बच्चों को सूरज की तीखे तेवर से बचाने का प्रयास। पिछले कुछ दिनों से यह नजारा आम बना हुआ है। मंगलवार को लगातार चौथे दिन पारा 40 के पार रहा। फिलहाल इस तपिश से राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी कम से कम तीन दिन लोगों को ऐसे ही हालात का सामना करना पड़ेगा। चार और पांच मई को बारिश की फुहार थोड़ी राहत दे सकती है।
मंगलवार सुबह पुरवा हवा चलने की वजह से थोड़ी राहत थी, लेकिन सूरज चढ़ने के साथ ही तापमान चढ़ता चला गया। दोपहर बाद पारा तकरीबन 42 डिग्री जा पहुंचा। नमी 45 डिग्री होने की वजह से तापमान 45 डिग्री के आसपास महसूस हुआ। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से चार और पांच मई को गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी की संभावना है।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।