फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सिद्धार्थनगर अस्पताल में आग, मासूम मरा

सिद्धार्थनगर अस्पताल में आग, मासूम मरा

Tue, 13 Mar 2018 12:19 AM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Tue, 13 Mar 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर अस्पताल में आग, मासूम मरा
बच्चों को देर रात एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जिला अस्पताल में सोमवार रात करीब 10 बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। आग अस्पताल की कंगारू मदर केयर यूनिट (केएमसीयू) में बिजली के मुख्य पैनल बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने से लगी। उस वक्त यूनिट में सात नवजात भर्ती थे। इसी दौरान लक्ष्मणपुर निवासी सरताज के एक महीने के बेटे की मौत हो गई। घटना के चलते देर रात तक जिला अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अस्पताल की केएमसीयू में आग लगने के बाद पूरे कमरे में धुआं भर गया। तीमारदारों के शोर मचाने पर अस्पताल के कर्मचारियों ने किसी तरह अग्निशमन यंत्र और बालू आदि की मदद से आग बुझाई। घटना के समय सात बच्चे यहां भर्ती थे। उन्हें आनन-फानन में बगल के पीडियाट्रिक आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इनमें से पांच बच्चों की हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालांकि सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश शर्मा का कहना है कि जिस बच्चे की मौत हुई है वह पहले से ही पीडियाट्रिक आईसीयू में भर्ती था। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। घटना के बाद से ही पूरे अस्पताल की बिजली काट दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed