{"_id":"5990706d4f1c1b1e3c8b470f","slug":"51502638189-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम को मेडिकल कॉलेज में काले झंडे दिखाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम को मेडिकल कॉलेज में काले झंडे दिखाए
Updated Sun, 13 Aug 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
सीएम के गोरखपुर पहुंचने पर कुछ लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाने की कोशिश की।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज में 50 से ज्यादा मौतों के बाद रविवार को गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ को सपा नेताओं ने काले झंडा दिखाकर विरोध जताया। इस दौरान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। पुलिस ने तत्काल गोरखपुर यूनिवर्सिटी छात्रसंघ अध्यक्ष अमन यादव समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कुछ ही देर बाद गुलरिहा थाने से उन्हें छुड़ाने काफी संख्या में सपा नेता पहुंच गए। थाने पर भीड़ बढ़ती देख पीएसी तैनात कर दी गई है।
रविवार की दोपहर मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन में प्रेस कांफ्रेंस के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एयरपोर्ट जाने के लिए निकले। 2:45 बजे के आसपास उनका काफिला मेडिकल कॉलेज गेट से निकल रहा था तभी कुछ युवक रस्सी का घेरा तोड़कर बीच में आ गए और काला कपड़ा लहराते हुए प्रदेश सरकार के विरोध में नारे लगाने लगे। उनकी इस हरकत से पुलिस वालों के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस वालों ने तत्काल दौड़ लगा दी और काला कपड़ा दिखाने वाले युवकों को हिरासत में लेकर पास खड़ी खोराबार थाने की गाड़ी में बैठा दिया। इस दौरान पुलिस वालों ने कई युवकों की पिटाई भी की। सभी को वहां से गुलरिहा थाने भेज दिया गया।
गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों में गोरखपुर यूनिवर्सिटी छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद उर्फ अमन यादव, गोरखपुर फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी का चुनाव लड़ चुके डॉ. राजेश यादव, यूनिवर्सिटी छात्र नेता अभय यादव, विपिन यादव, राजीव यादव व कुलदीप शामिल हैं। बाद में गुलरिहा थानेदार की तहरीर पर अवैध ढंग से संगठित होने, बलवा और गलत व्यवहार करने, सरकारी काम में बाधा डालने, लोक सेवक से दुर्व्यवहार करने तथा लोक व्यवस्था भंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। उधर, सीएम को काले झंडे दिखाकर विरोध करने के आरोप में अध्यक्ष व अन्य के पकड़े जाने की सूचना पाते ही थाने पर सपा नेताओं का जमावड़ा हो गया। सभी पुलिस पर उन्हें छोड़ने का दबाव बना रहे थे। इसे देखते हुए थाने पर भारी फोर्स के साथ ही पीएसी तैनात कर दी गई। सपा नेताओं को थाने से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
सीएम ने काफिला रोक कर दिया एंबुलेंस को रास्ता
सीएम योगी आदित्यनाथ का काफिला जब मेडिकल कॉलेज से निकल रहा था तभी वहां 108 एंबुलेंस पहुंच गई। सीएम की सुरक्षा में तैनात एसपी नार्थ गणेश साहा ने एंबुलेंस को रोकने का इशारा किया, लेकिन सीएम ने तत्काल अपनी गाड़ी रोकने को कहा। उन्होंने एंबुलेंस को अंदर दाखिल कराया। इसके बाद ही सीएम का काफिला रवाना हुआ।