फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   459 students get honour

दिग्विजयनाथ कॉलेज में 459 प्रतिभाएं सम्मानित 

Mon, 20 Feb 2017 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 20 Feb 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
459 students get honour
डीवीएन पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज प्रशासन ने पहली बार शैक्षिक उपलब्धियां हासिल करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया। शैक्षिक, सांस्कृतिक, सामाजिक क्षेत्र में बेहतर काम करने वालों के अलावा खेल और रिपब्लिक डे परेड में शामिल होने वाले कैडेट और स्वयंसेवियों को पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


रविवार को कॉलेज में आयोजित पुरस्कार और सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह ने कहा कि शिक्षालयों का उद्देश्य ज्ञानवान के साथ ही चरित्रवान युवक तैयार करना आज के समय की जरूरत है। शिक्षक और विद्यार्थी दोनों को मिलकर इसके लिए साधना करनी होगी। रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा कि देश की भावी पीढ़ी को गुरु शिष्य की इस परंपरा से शिक्षा लेनी चाहिए।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. उदय प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय समाज की वास्तविक ताकत यहां के संयुक्त परिवार की व्यवस्था में दिखती है।  डॉ. मायाशंकर ने कहा कि ध्येय की प्रति एकाग्रता से बड़ा से बड़ा लक्ष्य आसान हो जाता है। कार्यक्रम में डॉ. संजय कुमार तिवारी, डॉ. आरपी यादव, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. वेंकट रमन पांडेय, डॉ. अमरनाथ तिवारी, डॉ. राजशरण शाही, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. प्रदीप राव, डॉ. अर्चना सिंह समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थीं। संचालन डॉ. श्रीभगवान सिंह, धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed