फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   45 died due to flood and 35 where missing in Gorakhpur

गोरखपुर: नेपाल में बारिश से आई बाढ़ के कारण 45 की मौत, 35 लापता

Mon, 15 Jul 2019 06:09 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो  नवलपरासी, नेपाल, (गोरखपुर)
अमर उजाला ब्यूरो  नवलपरासी, नेपाल, (गोरखपुर) Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 15 Jul 2019 06:09 AM IST
विज्ञापन
45 died due to flood and 35 where missing in Gorakhpur
बाढ़ से भारी तबाही - फोटो : Social Media

कुछ दिनों से नेपाल में हो रही बारिश से आई बाढ़ के कारण अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 35 लोग लापता हैं। प्रशासन की ओर से 3500 लोगों को बचाया गया है। जिलाधिकारी प्रेमराज जोशी ने बताया कि नेपाल के ललितपुर में पांच, भोजपुर चार, काठमांडू, मकवानपुर, खोटाड और  कांभ्रे में तीन-तीन, धादिड और सिंधुली में दो-दो, पाल्पा, ओखलढुंगा, पर्सा, रामेछाप, ईलाम, झापा, सुनसरी, बारा और चितवन में एक-एक सहित कुल 45 लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन


वहीं 35 लोग अब तक लापता बताए जा रहे हैं। सेना के बचाव और राहत दल ने विभिन्न स्थानों से 35 सौ लोगों को बचाया है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए कोसी नदी पर स्थित डैम पर बने 40 फाटकों को खोल दिया गया है। वहीं, दूसरी तरफ नेपाल में लगातार मूसलाधार बारिश के कारण सप्तकोशी नदी में भी जलस्तर बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कोशी बराज पर तैनात प्रहरी सहायक निरीक्षक के अनुसार शनिवार की शाम करीब पांच बजे सप्तकोशी नदी में पानी का स्तर 3 लाख 7 हजार 655 क्यूसेक मापा गया है। पानी के तेज बहाव को देखते हुए कोशी बैराज पर खतरे के संकेत लाल बत्ती जला दी गई है। कोशी बैराज में पानी के बहाव देखते हुए 56 फाटकों में 40 को खोल दिया गया है।

सप्तकोशी में पानी के तेज बहाव को देखते हुए स्थानीय प्रशासन की तरफ से लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। सप्तकोशी नदी में पानी के तेज बहाव के कारण नेपाल के सुनसरी, सप्तरी, मोरंग के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए नेपाल सेना, प्रहरी और सशस्त्र प्रहरी बल के कुल करीब 27 हजार 380 जवानों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed