{"_id":"5cc5fff5bdec22076d203d45","slug":"41556479989-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म , वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दुष्कर्म , वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया
Mon, 29 Apr 2019 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके की किशोरी को दुकान में बुलाकर दुष्कर्म करने और फिर वीडियो सोशल साइट पर डालने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां के मोबाइल पर भी वायरल हुआ यह वीडियो आया तो वह सन्न रह गई। थाने पहुंची मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी तौफीक पुराना गोरखनाथ में पॉवरलूम पार्ट्स की दुकान चलाता है। उसी के एक हिस्से में टॉफी-बिस्कुट की दुकान भी है।
पीड़िता की मां का आरोप है कि उसकी नाबालिग बेटी को टॉफी देने के बहाने उसने दुकान में बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने इसका वीडियो बनाया और सोशल साइट पर भी डाल दिया। मोहल्ले के एक शख्स ने वीडियो को नाबालिग लड़की की मां के मोबाइल पर भेज दिया। इसके बाद उन्होंने बेटी से पूछा तो उसने बताया कि आरोपी की धमकी के डर से उसने घर में नहीं बताया। वीडियो में किशोरी रोते हुए और आरोपी उसे धमकियां देते दिख रहा है।
मां को पीड़िता ने बताया कि कई और लड़कियों को तौफीक दुकान में बुलाया करता था। इलाके में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने वीडियो व अन्य पीड़ितों की भी जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर गोरखनाथ ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।