{"_id":"5ca109d5bdec2213ff32c790","slug":"41554057685-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में तीन की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में तीन की मौत, एक घायल
Mon, 01 Apr 2019 12:11 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
कैंपियरगंज। इलाके के करमैनी के पास रविवार की रात अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को मामूली चोट आई और वह मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर उसकी हालत नाजुक बता रहे हैं।
कैंपियरगंज के रामचौरा निवासी राधे (30), भोलू (35), सतीश उर्फ लल्लू और फैजाबाद निवासी आशीष (34) कार से महाराजगंज की ओर जा रहे थे। करमैनी घाट के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में राधे, भोलू और आशीष की मौत हो गई। सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। सतीश आशीष का साला है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक मौके से फरार हो गया।