{"_id":"5b64a90f4f1c1bab7d8b64cf","slug":"41533323535-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलकर नकल कराने वालों पर कसेगी नकेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलकर नकल कराने वालों पर कसेगी नकेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
नकल
गोरखपुर। अब बोर्ड परीक्षाओं के दौरान केंद्र में इमला बोलकर नकल कराने पर भी नकेल कसने के लिए तैयारी की जाएगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरों के साथ वॉयस रिकार्डर लगाना भी अनिवार्य कर दिया है। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान इन दोनों उपकरणों से लैस विद्यालय को ही बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनाया जाएगा।
बीते सत्र में हुई बोर्ड परीक्षा में सीसी कैमरों के लगने से नकल पर लगाम लगी थी।
मगर यह शिकायत बार-बार सुनने में आई थी कि सीसी कैमरे के नीचे या कमरों के जंगले के पास से परीक्षार्थियों को बोलकर नकल कराई गई। अब इस शिकायत को दूर करने के लिए परिषद ने नया नियम जारी किया है। अब केंद्र बनने के लिए स्कूलों को अपने हर कमरों के आमने-सामने की दीवारों पर सीसी कैमरा और वायस रिकार्डर लगाना होगा, जिससे परीक्षा के दौरान अगर कोई बोलकर नकल कराने की कोशिश करे तो वह पकड़े जाए।
बोर्ड परीक्षा में केंद्र वहीं माध्यमिक स्कूल बनेंगे, जहां दोनों दीवारों पर सीसी कैमरे और वायस रिकार्डर लगे होंगे। परिषद से पत्र मिलने के बाद सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यो को नियम का पालन करने निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
- ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया, डीआईओएस