{"_id":"5a282f494f1c1bd1408bb609","slug":"41512582985-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल भाजपा नेता की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल भाजपा नेता की तबीयत बिगड़ी
deoria
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में घायल भाजपा नेता उग्रसेन राव की तबीयत बिगड़ गई है। सिर में गंभीर चोट के कारण परिवार के लोग उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गए हैं। पिता विंध्याचल राव ने बताया कि चोट की वजह से बेटे को खड़ा होते ही चक्कर आ रहा है। एक दिसंबर को राजकीय इंटर कॉलेज में नगर निकाय चुनाव के मतगणना का कार्य चल रहा था। दोपहर 12.30 बजे पानी और खाने का सामान अंदर लाने को लेकर भाजपा नेता उग्रसेन राव, पवन मिश्र और कई लोगों से पुलिसकर्मियों का विवाद हो गया था। इसके बाद तत्कालीन सीओ सिटी संदीप सिंह और निलंबित इंस्पेक्टर राय साहब यादव ने लाठीचार्ज करा दिया था। इसके बाद पुलिसवालों ने दोनों नेताओं के साथ ही पत्रकारों को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मीडिया सेल में भी मौजूद लोगों को बख्शा नहीं गया। इस दौरान पुलिस की पिटाई से भाजपा नेता उग्रसेन राव के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। प्राथमिक उपचार के बाद तभी से वह घर पर थे। परिवार वालों का कहना है कि बुधवार को सिर में चोट की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ने लगे। खड़ा होने पर चक्कर आने लगा। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें मेडिकल कॉलेज में न्यूरो फिजिशियन को दिखाने गए। पिता विंध्याचल राव ने बताया कि चिकित्सक डॉ. अमित सिंह ने उग्रसेन राव को आराम करने की सलाह दी है।
घायल भाजपा नेताओं को बयान के लिए बुलाया
देवरिया। डीएम सुजीत कुमार और एसपी राकेश शंकर के निर्देश पर लाठीचार्ज मामले की जांच कर रहे एएसपी सुरेंद्र बहादुर ने भाजपा युवा मोर्चा के नगर संयोजक उग्रसेन राव और पिपरा चंद्रभान गांव निवासी पवन मिश्र को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। एएसपी के अनुसार उन्होंने दो दिसंबर को पत्र लिखकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को आदेश दिया है कि दोनों भाजपा नेताओं को सूचना की प्रति उपलब्ध करा दें और पत्र प्राप्ति के तीन दिन के अंदर नेता कार्यालय में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज करा दें। वहीं बुधवार को कोतवाली पुलिस ने दोनों नेताओं को सूचना उपलब्ध करा दी है।