{"_id":"5a1440694f1c1b74698bd073","slug":"41511276649-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूट्यूब पर छाए ‘जीकेपी ब्वॉयज’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूट्यूब पर छाए ‘जीकेपी ब्वॉयज’
आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
जीकेपी ब्वायज टीम के सदस्य।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिभा खुद-ब-खुद अपना रास्ता बना लेती है। कुछ कर गुजरने का हौसला हो तो लोग छोटे शहर में भी बड़ा नाम कमा लेते हैं। गोरखपुर के छात्रों की एक प्रतिभावान टोली ने इसे साबित करते हुए ऐसी ही राह पकड़ी है। महज महीने भर के सफर में इस मंडली ने अपनी प्रतिभा के हजारों कद्रदान भी पा लिए हैं। अभिनय का शौक पूरा करने के लिए इस टोली ने यूट्यूब को मंच बनाया।
युवाओं की इस टोली ने जीकेपी ब्वॉयज नाम से यूट्यूब चैनल तैयार किया और फिर फनी वीडियो बनाकर इस पर अपलोड करने लगे। इस टीम को शहर ही नहीं बल्कि दुनिया भर में देखा जा रहा है। कुछ नया करने की सोच लेकर जीकेपी ब्वॉयज नाम से यूट्यूब चैनल शुरू करने वाले बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र शुभम पासवान को खुद पर भरोसा तो था, लेकिन इतनी जल्द कामयाबी की उम्मीद न थी। अब यूट्यूब की ओर से एक वीडियो के 65 हजार व्यूव्ज होने पर जीकेपी ब्वॉयज को बधाई संदेश के साथ कुछ डॉलर का भुगतान आया है तो शुभम ही नहीं बल्कि उनकी पूरी टीम का हौसला सातवें आसमान पर है।
चार वीडियो, ढाई हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर
जीकेपी ब्वॉयज पर चार वीडियो अपलोड हैं। सबसे पहला वीडियो एक माह पुराना है। इसे चार हजार लोगों ने देखा है। वहीं तीन सप्ताह पहले अपलोड वीडियो ‘गोरखपुर वर्सेज बिहारी’ को देखने वालों की संख्या 63 हजार के पार हो चुकी है। दो हफ्ते पहले ‘ब्रेकअप इन डिफरेंट स्टाइल’ वीडियो को 13 हजार व्यूव्ज मिल चुके हैं। सप्ताह भर पहले अपलोड वीडियो को करीब पांच हजार व्यूवर मिले हैं। 2568 लोग इस चैनल को सब्सक्राइब कर चुके हैं।
विज्ञापन
सनडे से निकली फन-डे की सोच
शुभम ने बताया कि ऐसे ही एक दिन मित्र मंडली के सामने फनी वीडियो तैयार बनाने की बात कही। एक्टिंग का शौक हम सभी को था, लेकिन स्कूल-कॉलेज के बाद इसके लिए वक्त नहीं था। सम्राट मुकेश, शादाब खान, शोहराब शेख और शाहिद शेख ने रविवार का दिन चुना। वीडियो की स्क्रिप्ट से लेकर एक्टिंग और फिर एडिटिंग का काम हमने मिलकर निपटाया।
नया वीडियो हंसाने के साथ संदेश भी देगा
नौसड़ के रहने वाले शुभम और शाहिद के बाद बाकी बचे टीम मेंबर पास के ही मोहल्ले चिलमापुर के हैं। ये सभी इन दिनों अपने यूट्यूब चैनल के लिए एक नया वीडियो तैयार करने में लगे हैं। सम्राट मुकेश और शुभम ने बताया कि हम नई स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। इस वीडियो से हम हंसाने के साथ पढ़ाई के जरिए जिंदगी में आगे बढ़ने का संदेश भी देंगे। उम्मीद है, लोग इसे भी खूब पसंद करेंगे।