{"_id":"598f67294f1c1b362a8b4df4","slug":"41502570281-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज कल योगी सरकार दूसरे एजेंडे पर काम कर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज कल योगी सरकार दूसरे एजेंडे पर काम कर रही
Updated Sun, 13 Aug 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 50 से ज्यादा मौतों के बाद हाईकमान के निर्देश पर गोरखपुर पहुंचे कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने योगी सरकार पर ताना कसा। कहा आज-कल योगी सरकार दूसरे एजेंडे पर काम कर रही है। अभी इस मसले पर बोलने का मौका नहीं है, लिहाजा अभी इस पर कुछ नहीं बोलूंगा, लेकिन सरकार को इस गंभीर घटना के प्रति कुछ ऐसी संजीदगी दिखानी चाहिए कि फिर ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।
पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि इंसेफेलाइटिस पूर्वांचल की बड़ी समस्या है। इसे देखते हुए यूपीए सरकार के दौरान उन्होंने खुद इस बीमारी से निजात के लिए 4000 करोड़ जारी कराए। इसके अंतर्गत सुपर स्पेशियलिटी के लिए 150 करोड़ रुपये और 100 बेड के इंसेफेलाइटिस वार्ड के लिए 125 करोड़ रुपये दिए। इस जलजनित रोग को देखते हुए डीप बोर वाले इंडिया मार्क 2 हैंडपंप का भी प्रावधान कराया। एनआईवी पूना की यूनिट यहां शुरू कराई गई। इन सब प्रयासों से इंसेफेलाइटिस के आंकड़ों में काफी कमी आई है। लेकिन वर्तमान में राज्य सरकार इस ओर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं दे रही है क्योंकि अभी वह दूसरे एजेंडे पर काम कर रही है। इससे पूर्व उन्होंने मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों से मौतों की वजहों और आंकड़ों के संबंध में जानकारी मांगी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल, महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरि, राणा राहुल सिंह आदि मौजूद थे।