फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नगर में डीएम ने चलाया सफाई अभियान

नगर में डीएम ने चलाया सफाई अभियान

Sun, 06 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
नगर में डीएम ने चलाया सफाई अभियान
कुशीनगर। डीएम ने रविवार को पडरौना नगर में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया। इसमें सभी सात टाउन एरिया और पंचायतीराज विभाग के करीब 600 सफाई कर्मचारी संसाधनों के साथ लगाए गए थे। सफाई कर्मियों ने नगर में घूम-घूमकर सड़कों की सफाई की। डीएम ने अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों के सामने कूड़े का ढेर लगाने वाले व्यवसायियों को सुधार न लाने पर उनके खिलाफ पांच हजार से 25 हजार रुपये तक जुर्माना लगाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम आंद्रा वामसी के निर्देश पर पडरौना नगर पालिका सहित सभी टाउन एरिया के करीब 300 और पंचायती राज विभाग के 300 सफाई कर्मचारियों को रविवार के दिन पडरौना नगर में सफाई के काम में लगाया गया। डीएम सहित सभी अफसरों ने पडरौना नगर के कोतवाली रोड, धर्मशाला रोड, रामकोला रोड पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और सफाई कर्मियों से कूड़े-कचरे हटवाए। कबाड़ी की दुकानों से लेकर जिन प्रतिष्ठानों के सामने कूड़े-कचरे और गिट्टी, ईंट आदि रखकर अतिक्रमण मिला, वहां के दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी। डीएम ने उन्हें चेताया कि शाम तक अतिक्रमण नहीं हटाएंगे तो उनके खिलाफ पांच हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। डीएम ने कहा कि शाम को फिर से इसकी जांच की जाएगी। शाम को करीब साढ़े छह बजे तहसीलदार ने सभी सड़कों पर घूमकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीपीआरओ राघवेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि पंचायती राज विभाग से 300 तथा टाउन एरिया के भी 300 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। डीएम ने दुकानदारों को निर्देश दिया है कि वे अपनी दुुकानों के सामने स्वयं डस्टबिन रखें और कूड़ा उसमें डालें। सुबह सफाईकर्मी उसे हटा लेंगे। जो ऐसा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ 15 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। यह अभियान सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed