{"_id":"595d494a4f1c1be7448b4688","slug":"41499285834-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए में अब तक 891 दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए में अब तक 891 दाखिले
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में बीए और बीकॉम के एडमिशन के दौरान बुधवार को जमकर धक्का-मुक्की हुई। छात्रनेता और चीफ प्रॉक्टर के बीच नोकझोंक भी हुई। इससे अफरातफरी मची। कुछ देर के लिए एडमिशन प्रक्रिया बाधित रही। बाद में पुलिस और चीफ प्रॉक्टर ने छात्रों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
यूनिवर्सिटी कैंपस में तीसरे दिन भी बीए, बीकॉम, बीएससी जीव विज्ञान और गणित की दाखिला प्रक्रिया चली। बीएससी गणित में 58, जीव विज्ञान में 32 व बीकॉम में 114 विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया। बीए में प्रवेशार्थियों की संख्या बढ़कर 891 हो गई है।
पांच जुलाई को बीए प्रवेश परीक्षा में 207 या अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जबकि छह जुलाई को 12 बजे तक 207 अंक तक व उसके बाद सीटें भरने तक 198 अंक तक सभी वर्गों के अभ्यर्थियों का प्रवेश लिया जाएगा। बीकॉम में अन्य पिछड़ा वर्ग के 238, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के 192 अथवा इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया। प्रमाण पत्रों की जांच के बाद पिछड़ा वर्ग के 59, अनुसूचित जाति के 52 व अनुसूचित जनजाति के 3 छात्रों का प्रवेश हुआ, गुरुवार को इसी मेरिट के आधार पर प्रवेश होगा। बीएससी गणित में 288 व जीव विज्ञान में 279 या अधिक अंक तक प्राप्त करने वाले क्रमश: 58 व 32 विद्यार्थियों का प्रवेश के लिए चयन किया गया।