फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   39 th pac mirzapur won

39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर जीता

Wed, 17 Feb 2016 02:07 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Feb 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। मोहम्मद इमरान खां और रफी अहमद के शानदार गोल की बदौलत 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर ने 39वीं वाहिनी नैनी इलाहाबाद को 2-0 से हरा दिया। 26वीं वाहिनी पीएसी के मैदान पर 20वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन



प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मिर्जापुर और इलाहाबाद के बीच हुआ। दोनों टीमों के बीच हॉफ टाइम तक रोमांचक मुकाबला हुआ। दूसरे हॉफ में मिर्जापुर के खिलाड़ियों ने आक्रमण तेज कर दिए। मैच के 45वें मिनट में मो. इमरान ने गोल कर मिर्जापुर को 1-0 की बढ़त दिला दी। मैच के अंतिम क्षणों में रफी अहमद ने गोल कर मिर्जापुर को 2-0 से जीत दिला दी। दूसरा मैच 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी और 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर के बीच खेला गया।
विज्ञापन



वाराणसी ने कानपुर को 2-0 से हरा दिया। वाराणसी के लिए संजय राय ने दोनों गोल किया। तीसरा मैच 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी और 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर के बीच खेला गया। फतेहपुर ने झांसी को 3-0 से हरा दिया। फतेहपुर के लिए मोइदीन, प्रभात और धर्मेंद्र ने गोल किए। प्रतियोगिता के निर्णायक क्रांति देव यादव, अमित कन्नौजिया, श्याम बिहारी, शिव कुमार, विवेक श्रीवास्तव, संयोग पासवान, नीरज श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पूर्व प्रतियोगिता के उद्घाटन के मुख्य अतिथि आईजी जोन हरि राम शर्मा रहे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान 26वीं वाहिनी के सेनानायक मनोज तिवारी, एसएसपी अनंत देव, संजय कुमार, रामाश्रय यादव, शिविर पाल, अरुण कुमार सिंह, कृष्ण कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed