फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शहर में आधे घंटे झमाझम बारिश, जलभराव

शहर में आधे घंटे झमाझम बारिश, जलभराव

Sat, 04 May 2019 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 04 May 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
शहर में आधे घंटे झमाझम बारिश, जलभराव
शुक्रवार के दोपहर करीब 3:00 बजे हुए झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। लगातार कई दिनों तक 40 डिग्री से ज्यादा तापमान होने की वजह से स्थानीय वातावरण गर्म हो गया। इस दौरान पुरवा हवा चलने की वजह से ऊपरी वायुमंडल गर्म हुआ और शुक्रवार को शहर में झमाझम बारिश हुई। वहीं फेनी तूफान की रफ्तार धीमी हो जाने की वजह से अब इसके शुक्रवार को देर रात तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह में ही मौसम ने करवट बदल ली थी। हल्के बादल छाने के साथ दोपहर में ढाई बजे से बरसात शुरू हो गई। कैंपियरगंज, फरेंदा, महराजगंज में करीब 45 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही झमाझम बारिश भी हुई। वहीं अपराह्न 2:45 से 3:35 बजे के बीच गोरखपुर में करीब 17 मिलीमीटर बारिश हो गई। इसकी वजह से शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव हो गया। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि लोकल हिट-अप की वजह से ऊपरी वायुमंडल गर्म हुआ और पुरवा हवा के मेल से शहर में झमाझम बारिश हुई। चक्रवाती तूफान फेनी की वजह से शुक्रवार को देर रात से शनिवार दोपहर तक तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। फेनी तूफान के उड़ीसा के तट से टकराने के बाद पश्चिम बंगाल तक पहुंचते-पहुंचते रफ्तार कम होकर करीब 90 किलोमीटर रह गई। वहां से झारखंड, बिहार होते हुए पूर्वी उत्तरप्रदेश में पहुंचने की संभावना है। इसका असर वाराणसी, मिर्जापुर, फैजाबाद, बलिया, गोरखपुर, लखनऊ, आजमगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर तक होगा।
विज्ञापन

नालों की सफाई की खुली पोल

मात्र आधे घंटे की बारिश में शहर के नालों की सफाई की पोल खुल गई। अलीनगर, तरंग चौक, दुर्गाबाड़ी, सिनेमा रोड, गीताप्रेस, साहबगंज, चौरहिया गोला, रेती रोड समेत शहर के विभिन्न इलाकों में नाले नालियां ओवरफ्लो हो गई। जलभराव के कारण सूरजकुंड ओवरब्रिज के पास जाम लग गया था। इस दौरान कई लोग बाइक लेकर पानी में गिर गए। जबकि नगर निगम अप्रैल से शहर के बड़े छोटे नालों की लगातार सफाई कर रहा है। चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने बताया कि सबसे खराब स्थित साहबगंज और गीताप्रेस रोड की रही। सड़क पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ डिग्री गिरा पारा

बारिश की वजह से मौसम भी लुुढ़क गया। तापमान में करीब आठ डिग्री की गिरावट आ गई। अधिकतम तापमान 42 डिग्री से गिरकर 34 डिग्री हो गया। कैलाश पांडेय ने बताया कि वातावरण में 79 प्रतिशत नमी और करीब 20 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की वजह से तापमान में यह गिरावट आई है।

कल से लू चलने की आशंका

दो दिन राहत के बाद रविवार से गर्मी फिर रुलाने वाली है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, क्लाइमेट सेल के विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने बताया कि पांच मई से सूरज के तेवर काफी तल्ख हो जाएंगे। पांच मई से 14 मई से तक लू चलने की आशंका है।

आज नहीं उड़ेगी कोलकाता के लिए फ्लाइट

फेनी तूफान के मद्देनजर कोलकाता एयरपोर्ट बंद रखने की वजह से शनिवार को कोलकाता के लिए इंडिगो फ्लाइट की उड़ान निरस्त कर दी गई है। वहीं शुक्रवार की दोपहर अचानक मौसम बदलने की वजह से भी कुछ फ्लाइट लेट से उड़ी। दिल्ली के लिए इंडिगो की फ्लाइट करीब आधे घंटे की देर से उड़ान भर सकी। वहीं स्पाइस जेट की दिल्ली और मुंबई के लिए दोनों ही उड़ाने दो से तीन घंटे देर से हुईं। बारिश की वजह से एयरपोर्ट पहुंचने में भी कई यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं स्पाइस जेट के पैसेंजर लंबे इंतजार की वजह से परेशान रहे।


:: खराब हुआ मौसम तो बंद रहेगा विद्यालय
गोरखपुर। चक्रवाती तूफान फेनी को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग एलर्ट पर है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि इसे लेकर सभी विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किया है। आदेश के मुताबिक अगर मौसम साफ रहता है तो विद्यालय खुलने की बात कही गई है, नहीं तो विद्यालय बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed