बुखार पीड़ित को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराएं आशा : डीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम विशेष संचारी रोग नियंत्रण पखवारा को सफल बनाने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत और सार्वजनिक स्वच्छता अपनाकर के हम इस रोग से बचाव कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रमुख स्थान पर प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग, बैनर, पोस्टर आदि लगाए जाएं। आशा बहू घर-घर जाकर लोगों को बीमारी और बचाव के बारे में जागरूक करें। घर-घर जाकर जागरूक करने के इस तरीके को ही दस्तक नाम दिया गया है। इससे दिमागी बुखार से हर परिवार को सुरक्षित करना है।
उन्होंने कहा कि दस्तक अभियान में डब्लूएचओ, पाथ और यूनीसेफ सकारात्मक सहयोग प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने इन संस्थाओं के प्रतिनिधियों से फ ीडबैक उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। बैठक में डीएम ने जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, पीसीपीएनडीटी, पोषण पुनर्वास केंद्र, इमरजेंसी ट्रांसपोर्ट सर्वे, असफ ल नसबंदी क्षतिपूर्ति योजना आदि की समीक्षा भी की। बैठक में सीएमओ, डिप्टी सीएमओ तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी, शिक्षा, पंचायती राज, बाल विकास विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बढ़ेगी जिला अस्पताल की सुविधा
डीएम ने मरीजों की कठिनाइयों को देखते हुए जिला अस्पताल में सुविधाओं को बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके अंतर्गत अस्पताल के वार्डों में एसी लगवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शुद्ध पेयजल के लिए आरओ प्लांट लगाया जाएगा।