फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शतरंज प्रतियोगिता

शतरंज प्रतियोगिता

Tue, 02 Apr 2019 09:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता
मनु और इब्राहिम ने रेटेड खिलाड़ियों को ड्रा पर रोका
विज्ञापन

0 झांसी के मनु ने गाजियाबाद के यशवर्द्धन और प्रयागराज के इब्राहिम ने हसैनन की रोकी राह
0 जीडी गोयनका रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का दूसरा दिन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में आयोजित यूपी स्टेट अंडर-13 फीडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन अनरेटेड खिलाड़ियों ने रेटेड खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दी है। झांसी के अनरेटेड खिलाड़ी मनु पाथरिया ने गाजियाबाद के रेटेड खिलाड़ी यशवर्द्धन सागर और प्रयागराज के इब्राहिम सिद्धिकी ने हसनैन सिद्दीकी को ड्रा पर रोक दमखम दिखाया है।
पहले राउंड के मैच में पृथ्वी सिंह ने पृथ्वी सिंह चौहान को, उत्कर्ष भटनागर ने कुसाग्र यादव को अलौकिक जायसवाल ने मानस सिंह राना को, राघव गर्ग ने मानवीत सिंह को, आभास सिंह ने निर्भय सिंह को, सक्षम चौधरी ने आर्यन सरन को, संचिता यादव ने आशुतोष नाथ को और सौमिक श्रीवास्तव ने आयुष कुमार को पराजित कर पूरे अंक बटोर लिए।
विज्ञापन

बालिका वर्ग के पहले राउंड में सभी रेटेड खिलाड़ियों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को आसानी से मात देकर पूरे अंक अर्जित किए। इस वर्ग में गोरखपुर की चार खिलाड़ियों ने अपने मैच जीत कर प्रतियोगिता के रोमांच को बढ़ा दिया है। प्रतियोगिता की टॉप सीटेट खिलाड़ी लखनऊ की रेटेड खिलाड़ी वैष्णवी प्रकाश ने कर्णिका साहू को आसानी से मात देकर प्रतियोगिता के लिए अपनी दावेदारी पेश की। गोरखपुर की संस्कृति अग्रवाल ने अंजली प्रजापति को, शरन्या सिंह ने एकता श्रीवास्तव को, शुभांसी गुप्ता ने ईशी श्रीवास्तव को, युवाक्षी दत्त उपाध्याय ने पार्थवी जायसवाल को हरा दिया। सौम्या हासिजा और भव्या हासिजा के बीच हुआ मैच बराबरी पर रहा। दूसरे चक्र के मैच के बालिका वर्ग में प्रतियोगिता का सबसे बड़ा उलटफेर हुआ जब गोरखपुर की अनरेटेड खिलाड़ी शरन्या सिंह सफेद मोहरों से हुए गाजियाबाद की रेटेड खिलाड़ी रिया तिवारी को हराकर सनसनी फैला दी। दोनों के बीच सिसिलियन डिफेंस के एलपिन वैरियेशन से मैच खेला गया। प्रतियोगिता के चीफ आर्बीटर एके रायजादा ने बताया कि बुधवार को चौथे चक्र का मैच सुबह साढ़े नौ बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed