{"_id":"5a297f184f1c1b95188b8711","slug":"31512668952-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 किमी पीछा किया, फिर भी पकड़ में नहीं आया ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 किमी पीछा किया, फिर भी पकड़ में नहीं आया ट्रक
deoria
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लार(देवरिया)। रामजानकी मार्ग पर भाग रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक को पकड़ने के लिए दस किलोमीटर तक पुलिस ने पीछा किया। बावजूद इसके ट्रक चालक पकड़ में नहीं आया। चालक ट्रक लेकर बिहार की सीमा में दाखिल हो गया और खाकी वाले हाथ मलते रह गए। चर्चा है कि ट्रक में गोवंशीय पशु लदे थे, लेकिन पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि बड़लगंज से एक संदिग्ध ट्रक बरहज, मईल थाना होते हुए लार के मेहरौनाघाट के रास्ते बिहार जा रहा है। हालांकि जब जानकारी मिली तब तक ट्रक बरहज व मईल थाना पार कर चुका था। हरखौली गांव के समीप खड़ी 100 डॉयल की पर तैनात पुलिस वाले और एक सफेद रंग की गाड़ी ट्रक को हूटर बजाते हुए पीछा करने लगी। यह देख चालक ने रफ्तार और तेज कर दी। इससे मार्ग पर भगदड़ मच गई और हरखौली से मेहरौना तक रामजानकी मार्ग से गुजर रहे शिक्षक शिशिर राय समेत कई बाइक सवार घायल हो गए। मेहरौना चेकपोस्ट पर तैनात सिपाहियों ने ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली और ट्रक बिहार की सीमा में चला गया। लोगों की माने तो ट्रक के अंदर गोवंशीय पशु लदे हुए थे। लेकिन पुलिस इससे इंकार कर रही है और ट्रक के अंदर संदिग्ध सामान होने का दावा कर रही है। इस बाबत लार एसओ भीष्मपाल सिंह ने बताया कि पुलिस की गाड़ी मेहरौना चेकपोस्ट तक पीछा किया। ट्रक पकड़ में नहीं आया। ट्रक के अंदर कुछ न कुछ संदिग्ध सामान था, इसलिए चालक ट्रक लेकर भागा।
विज्ञापन