{"_id":"5a0207874f1c1b3c3d8b5fee","slug":"31510082439-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल से टकराई बाइक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल से टकराई बाइक, एक की मौत
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के निचलौल टिकुलहियां मार्ग पर सोमवार की रात बाइक से अपने घर चिउटहां जाते समय बिजली के पोल से टकराने से एक युवक की मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक घायल हो गया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक चला रहे शख्स ने हेलमेट नहीं लगाया था।
चिउटहां निवासी आकाश वर्मा अपने मित्र आदित्य पांडेय के साथ सोमवार को निचलौल बाजार करने आए थे। आकाश चिउटहां में कपड़ा की दुकान खोलने के लिये शो रूम बनवा रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले सूरत से कपड़े खरीद कर लाए थे। अगले सप्ताह कपड़े के दुकान का उद्घाटन है।
इसी सिलसिले में वह निचलौल निमंत्रण पत्र छपवाने के लिए आए थे। रात में वापस लौटते समय करीब 10 बजे ओबरी गांव के निकट निचलौल चिउटहां मार्ग पर बाइक एक बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पोल के तीन टुकड़े हो गए और आकाश (21) की मौत मौके पर हो गई। उसका मित्र आदित्य पांडेय घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल आदित्य का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि बाइक चला रहे आकाश ने हेलमेट नहीं पहना था। इस सबंध में थानाध्यक्ष का कहना है कि अत्यधिक तेज गति से बाइक चलाने के कारण यह दुर्घटना हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।