{"_id":"59dbdee04f1c1ba7678b4ead","slug":"31507581664-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइंटिस्ट डॉ. जयंत को मानद उपाधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइंटिस्ट डॉ. जयंत को मानद उपाधि
Updated Tue, 10 Oct 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मशहूर विज्ञानी और पद्म विभूषण डॉ. जयंत विष्णु नार्लीकर को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि दी जाएगी। इसकी मंजूरी राज्यपाल राम नाईक ने दी है। जयंत को राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के तमाम पुरस्कार मिल चुके हैं। विज्ञान को लोकप्रिय बनाने में भी जयंत का अहम योगदान रहा है। उन्होंने विज्ञान की किताबें अंग्रेजी, हिंदी और मराठी सहित कई भाषाओं में लिखी हैं। कई सिद्धांतों को विकसित करने में भी सफलता हासिल की है।
यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 22 नवंबर को होगा। इसके लिए सोमवार को समितियां गठित कर दी गईं। अब शैक्षिक सत्र 2016-17 के छात्र-छात्राओं की मेरिट लिस्ट बनेगी, फिर गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल के विजेताओं का नाम फाइनल किया जाएगा। स्नातक और परास्नातक क क्षाओं के करीब 1200 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। पीएचडी की उपाधियां भी बांटी जाएंगी। मीडिया प्रभारी प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल करेंगे। मेधावियों को मेडल देने के साथ ही डॉ. जयंत को मानद उपाधि भी दी जाएगी।