{"_id":"59ac51cd4f1c1b10278b4fe1","slug":"31504465357-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली के आरोपी फार्मासिस्ट पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली के आरोपी फार्मासिस्ट पर गिरी गाज
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मीपुर। सीएचसी लक्ष्मीपुर में शनिवार को रघुनाथपुर के तीन लोगों से मेडिको लीगल के लिए वसूली के आरोपी फार्मासिस्ट के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीएमओ ने उसे जिला अस्पताल से संबद्ध कर विभागीय जांच बैठा दी है। यह कार्रवाई विधायक अमन मणि त्रिपाठी की शिकायत पर की जा रही है।
पुरंदरपुर थाना के रघुनाथपुर निवासी गंगा, इंद्रजीत व उमेश शनिवार को मारपीट में घायल हो गए थे। विधायक नौतनवां अमन मणि त्रिपाठी की सलाह पर इलाज और मेडिको लीगल के लिए सीएचसी लक्ष्मीपुर पहुंचे। आरोपी फार्मासिस्ट ने मेडिकोलीगल (डॉक्टरी मुआयना) के लिए पैसे का मांग की गई। घायलों ने बाढ़ पीड़ित होने का हवाला दिया। लेकिन किसी ने नहीं सुनी। महिला ने अपने जेवर गिरवी रख कर पैसे दिया तब जाकर डॉक्टरी मुआयना हुआ। जानकारी होने पर विधायक मौके पर पहुंचे और रकम वापस कराने के साथ ही इसकी शिकायत सीएमओ से की थी। शनिवार की रात में ही सीएमओ सीएचसी लक्ष्मीपुर पहुंच गए। उन्होंने फार्मासिस्ट फूलचंद मौर्या को प्रथम दृष्टया दोषी माना और उसे जिला अस्पताल से संबद्ध कर दिया।
सीएमओ क्षमा शंकर पांडेय ने बताया कि मामले में विभागीय जांच कराई जा रही है। सीएचसी लक्ष्मीपुर में भ्रष्टाचार की शिकायतें आम बात होती जा रही हैं। विभागीय जांच कर दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एक कमेटी के माध्यम से विभागीय जांच कराने की बात कही है। उनका कहना है दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।