फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जिम्मेदार अफसरों पर हो सख्त कार्रवाई- रामअचल राजभर

जिम्मेदार अफसरों पर हो सख्त कार्रवाई- रामअचल राजभर

Sun, 13 Aug 2017 02:19 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
जिम्मेदार अफसरों पर हो सख्त कार्रवाई- रामअचल राजभर

विज्ञापन
गोरखपुर।
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने इंसेफेलाइटिस वार्ड का दौरा किया। ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत के बाद सीधे तौर पर अफसरों को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की।

बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर, नेता विरोधी दल पूर्व स्वास्थ्य मंत्री लालजी वर्मा ने कहा कि सीएम के शहर में लापरवाही की हद है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सीएम को एक दिन पहले हुई समीक्षा मीटिंग में गुमराह कर दिया। अगर आक्सीजन के लिए बजट नहीं था तो मीटिंग में कहा क्यों नहीं बताया गया। ऑक्सीजन के अभाव में बच्चों की मौत घोर लापरवाही इसी का नतीजा है। इसके लिए चिकित्सा शिक्षा मंत्री और डीजीएमई पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। कहा, पीड़ित परिवारों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। प्रतिनिधि मंडल में शामिल विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय, विधायक विनय शंकर तिवारी, मुख्य सचेतक विधान परिषद दिनेश चंद्रा ने जांच के बाद दोषी लोगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष सुरेश गौतम, राजेश राजभर, श्रवण निराला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed