फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   294 हज यात्रियों को लगे टीके

294 हज यात्रियों को लगे टीके

Tue, 11 Jul 2017 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 11 Jul 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
294 हज यात्रियों को लगे टीके
हज यात्रियों को टीका लगाया गया। - फोटो : Amar Ujala
मुकद्दस हज यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए मंगलवार को टीकाकरण का आयोजन किया गया। धर्मशाला के पास स्थित मुस्लिम मुसाफिरखाने में इसका उद्घाटन सीएमओ डॉ. रवींद्र कुमार ने किया। टीकाकरण के साथ प्रदेश हज कमेटी की ओर से जारी तीन दिवसीय हज ट्रेनिंग कैंप का समापन हुआ।
विज्ञापन


हज ट्रेनिंग कैंप के तीसरे दिन टीकाकरण में 300 यात्रियों को जिला अस्पताल की टीम ने टीके लगाए। इनमें 296 हज यात्रियों का चयन पहले हो चुका था, जबकि मंगलवार को 20 यात्रियों की वेटिंग लिस्ट क्लियर हुई। प्रशिक्षक फरीदुद्दीन अहमद ने हज के सफर में आने वाली परेशानियों और उसके समाधान से अवगत कराया। हज यात्रियों ने यात्रा से जुड़े सवाल भी किए और जवाब पाकर संतुष्ट हुए। इस साल गोरखपुर से तकरीबन 296 लोग हज यात्रा पर जा रहे हैं। वहीं, प्रदेश से करीब 34 हजार से ज्यादा यात्रियों को हज के लिए मदीना रवाना होना है। हज यात्री शमशाद अली व बिल्कीस जहां ने बताया कि मुकद्दस हज यात्रा की तैयारियां आखिरी दौर में हैं। गोरखपुर के नौजवान हज यात्री सेराज अहमद, सुहेल अहमद, मोहम्मद अलकमा व नूर सबा मुकद्दस हज यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं। टीका लगने के साथ यात्रा का रास्ता साफ हो गया है। अब दिल मक्का और मदीना शरीफ देखने को बेताब है।
विज्ञापन


24 से आठ अगस्त तक उड़ानें
हज यात्रियों की फ्लाइट 24 जुलाई से शुरू होगी और आठ अगस्त तक यह सिलसिला जारी रहेगा। हज ट्रेनर फरीदुद्दीन ने बताया कि इसमें कवर नंबर के मुताबिक उड़ान का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। गोरखपुर के हज यात्रियों को वाराणसी व लखनऊ से उड़ान शुरू होगी। गोरखपुर से जाने वाले हज यात्रियों को सबसे पहले मदीना शरीफ ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed