फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अब वाकी टॉकी से लैस होंगे सुरक्षाकर्मी

वॉकी-टॉकी से लैस होंगे यूनविर्सिटी के सुरक्षाकर्मी

Tue, 31 Jul 2018 01:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 31 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
अब वाकी टॉकी से लैस होंगे सुरक्षाकर्मी
फाइल
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी परिसर और हास्टल में तैनात सुरक्षाकर्मी जल्द ही वॉकी-टॉकी से लैस होंगे। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के लिए 20 चेक प्वाइंट बनाए हैं और हर जगह एक सीनियर कर्मी को वॉकी-टॉकी दिया जाएगा। सभी चेक प्वाइंट का नियंत्रण मुख्य नियंता कार्यालय से होगा। यूनिवर्सिटी में आए दिन हंगामा और बवाल की सूचनाएं नियंता मंडल को मिलती है। ज्यादातर मामलों में मोबाइल से सूचना मिलने के बाद जब तक अधिकारी पहुुंचते हैं बवाल करने वाले फरार हो जाते हैं। कभी-कभी नेटवर्क सही काम नहीं करने से मोबाइल से संपर्क भी नहीं हो पाता है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी प्रशासन ने वॉकी टॉकी की खरीद को हरी झंडी दे दी है। इस नई व्यवस्था से यूनिवर्सिटी के कुल 125 सुरक्षाकर्मियों को सूचनाओं के आदान-प्रदान में सहूलियत होगी। सभी छह हॉस्टल के अलावा मुख्य गेट, प्रशासनिक भवन, कला संकाय, दीक्षा भवन, मजीठिया भवन, पंत भवन, विधि विभाग, केंद्रीय ग्रंथालय, वाणिज्य संकाय आदि स्थानों पर चेक प्वाइंट रहेेंगे। यूनिवर्सिटी परिसर में विभागों का संपर्क मुख्य नियंता कार्यालय से होगा। जबकि अन्य भवनों में सुरक्षाकर्मी एक-दूसरे के संपर्क में रहेंगे।
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों को वॉकी-टॉकी दिया जाना है। प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है, अगले महीने तक इसे खरीद कर सुरक्षाकर्मियों को दे दिया जाएगा। - प्रो गोपाल प्रसाद, मुख्य नियंता गोरखपुर यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed