{"_id":"5a5b75d24f1c1b6f268b45b0","slug":"21515943378-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखनाथ मंदिर में एक दिन पहले ही दिखा मकर संक्रांति जैसा नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखनाथ मंदिर में एक दिन पहले ही दिखा मकर संक्रांति जैसा नजारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाई।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखनाथ मंदिर में मकरसंक्रांति का त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा, लेकिन रविवार से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। हजारों की संख्या में मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाई और प्रसाद लिया।
रविवार को भोर से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। कड़ाके की ठंड के कारण सुबह भीड़ कम थी लेकिन दोपहर एक बजे तक श्रद्धालुओं की काफी संख्या बढ़ गई। इस दौरान सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी और मंदिर के स्वयंसेवकों ने व्यवस्था संभाली । लाउड स्पीकर के जरिए व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए जाते रहे।
मेले में भी भीड़
खिचड़ी मेले में भी रविवार को हजारों की संख्या में लोग जुटे। ज्यादातर दुकानों पर भीड़ रही। बच्चों ने खेलकूद का आनंद उठाया। बड़ी संख्या में लोगों ने झूले का आनंद लिया। खानपान की दुकानों भी गुलजार रहीं।