{"_id":"59ef4ffd4f1c1b65548b8f56","slug":"21508855805-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
छठ पूजा के लिए फलों की खरीदारी करते श्रद्धालु।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत मंगलवार को हो गई। कई घरों में माताओं ने नहाय-खाय की रस्म निभाई। ये माताएं बुधवार से उपवास शुरू करेंगी। अधिकांश माताएं गुरुवार को व्रत रखेंगी। गुरुवार शाम को अस्ताचल सूर्य को और शुक्रवार को उदयाचल भास्कर को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी। इस बीच छठ पूजा सामग्री की खरीदारी को लेकर पूरे दिन बाजार में चहलपहल रही।
चार दिनों तक चलने वाली छठ पूजा के पहले दिन मंगलवार को माताओं ने जलाशय में स्नान के बाद शाम को कद्दू-चावल पकाकर खाया। ये माताएं बुधवार को खरना के साथ व्रत शुरू करेंगी। नहाय-खाय के दौरान कई परिवारों में छठ गीत गाए गए। श्रद्धा में डूबीं माताओं ने पूरे दिन त्योहार की तैयारियां कीं। बाजारों में भी पूजा सामग्री की दुकानों पर रौनक देखते ही बनी। छठ घाटों पर भी पूरे दिन चहलपहल रही। श्रद्धालुओं के साथ नगर निगम की टीम और स्वयं सेवक घाटों की व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे रहे। सूर्यकुंड धाम, गोरखनाथ, महेसरा घाट, राजघाट, तकिया घाट, रामगढ़ ताल आदि स्थानों पर ऐसा ही नजारा रहा।
तैयार हुए अस्थायी घाट
बौलिया कॉलोनी, कूड़ाघाट, इंजीनियरिंग कॉलेज आदि इलाकों में घरों के आगे अस्थायी तौर पर घाट बनकर तैयार हो गए हैं। कई लोगों ने छठ पूजा के लिए घर के पास छोटा सा गड्ढा खोदकर उसमें पानी भर लिया है। गुरुवार शाम इन छोटे एवं अस्थायी घाटों पर भी अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। व्रती महिलाओं के परिवारवाले इन अस्थायी घाटों की सजावट आदि कार्यों में पूरे दिन व्यस्त रहे।
विज्ञापन
कई घरों में कोसी भरने की तैयारी
घर में किसी मांगलिक आयोजन या किसी मनौती के पूरी होने के बाद व्रती महिलाएं कोसी भरती हैं। रेलवे कॉलोनी, असुरन, गोरखनाथ, सूर्यकुंड, कूड़ाघाट आदि मोहल्लों के कई घरों में इस बार कोसी भरने की तैयारी है। इसे लेकर इन परिवारों में पूरे दिन तैयारी चलती रही। घर पर कोसी भरने में उपयोग में लाया जाने वाला दउरा व अन्य सामान जुटाने का काम चलता रहा।
बिछिया रामलीला मैदान में तैयारी पूरी
बिछिया रामलीला समिति की ओर से बिछिया रामलीला मैदान में छठ पूजा महोत्सव का आयोजन होगा। समिति के सदस्य राजाराम भारती के नेतृत्व में मंगलवार को बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई। पूजा के लिए अस्थायी पोखरे बनाए गए हैं। श्रद्धालुओें की सुविधा के लिए समिति के सदस्य बुद्धिलाल, सत्यप्रकाश जायसवाल, मनोज कुमार, रविप्रकाश, दीपक यादव, रामचंद्र, सागर, गोपाल जायसवाल, कमलेश कुमार, रवि गौतम, बृजेश, राजीव, जगत, वीरेंद्र, अतुल, रोहित, सिंटू, भृगुनाथ आदि को जिम्मेदारियां बांटी गईं।