फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   टीईटी की खबर

टीईटी : बीएड अंकपत्र साथ न लाने वालों की परीक्षा छूटी

Mon, 16 Oct 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 16 Oct 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
टीईटी की खबर
परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते अभ्‍यर्थी। - फोटो : Amar Ujala
जिले के 27 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में बीएड के मूल अंक पत्र की अनिवार्यता के चलते बहुत सारे अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित रह गए। कई केंद्रों पर अभ्यर्थी और अभिभावकों से परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों की नोकझोंक भी हुई। सेंट एंड्रयूज कॉलेज में कई छात्राएं गेट पर रोके जाने के बाद रोने लगीं। छात्राओं को 15 मिनट बाद प्रार्थना पत्र लेकर प्रवेश कराया गया। नामांकित 25765 में 2640 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देकर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि सवाल कठिन थे, सबसे ज्यादा मनोविज्ञान के सवालों ने उलझाया।
विज्ञापन


दो पॉलियों में हुई परीक्षा में 200 से ज्यादा अभ्यर्थियों को अंक पत्र न लेकर जाने के चलते वापस लौटना पड़ा जबकि कुछ छात्रों ने घर से अंक पत्र मंगा लिए, तो उन्हें परीक्षा की अनुमति दे दी गई। पहली पॉली में 722 व दूसरे पॉली में 1918 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सेंट एंड्रयूज कॉलेज से परीक्षा देकर निकले वैभव सिंह और राजेश ने बताया कि मनोविज्ञान के सवाल ज्यादा उलझाने वाले थे। उधर, मारवाड़ इंटर कॉलेज में कुछ अभ्यर्थियों ने परीक्षा देने से रोके जाने पर जाम की चेतावनी दी, लेकिन उन्हें समझाकर हटाया गया।
विज्ञापन


कई चौराहों पर लगा जाम
परीक्षा छूटने के बाद कई चौराहों पर जाम लग गया। बख्शीपुर, विजय चौक, नखास रोड, बैंकरोड सहित कई चौराहों पर वाहन लेकर लोग फंसे रहे। परीक्षार्थियों की भीड़ के चलते राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed