फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पब्लिक की मदद से चौराहों, थाने की बदलेंगे सूरत

पब्लिक की मदद से चौराहों, थाने की बदलेंगे सूरत

Thu, 28 Sep 2017 01:11 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
पब्लिक की मदद से चौराहों, थाने की बदलेंगे सूरत

विज्ञापन
गोरखपुर।
पीपीपी मॉडल से थानों और चौराहों की सूरत बदली जाएगी। आईजी की पहल पर व्यापारियों ने भी मदद को हाथ बढ़ाया है। चार थानों में महिला प्रसाधन केंद्र का निर्माण भी हो गया है। इसी तरह चौराहों के सुंदरीकरण का भी काम होगा। नौसड़ चौराहे पर फव्वारे लगाने के बाद अन्य चौराहे भी चिह्नित किए जा रहे हैं। इसके लिए आईजी ने कार्ययोजना तैयार कर काम शुरू करा दिया है।
जिले के थानों में महिला प्रसाधन केंद्र नहीं थे। इसे लेकर आईजी ने व्यापारियों की मदद से निर्माण शुरू कराया है। सहजनवां, कैंट, राजघाट, गोरखनाथ थाने में इसका निर्माण हो चुका है। अन्य थानों में भी इसका निर्माण कराया जाना है। शहर के इंट्री प्वाइंट नौसड़ चौराहे को और सुंदर बनाया जाना है। अभी चौराहे पर फव्वारे लगाए गए हैं। अब पास के चबूतरों पर घास लगाए जाएंगे। फव्वारे नियमित चल सकें, इसके लिए क्लार्क होटल के मालिक पवन बथवाल ने जिम्मेदारी ली है। इन्होंने ही यहां फव्वारे लगाए है।
विज्ञापन


प्राइमरी स्कूल का निर्माण भी शुरू
पूर्व माध्यमिक विद्यालय जीतपुर को कॉन्वेंट जैसी शक्ल देने के बाद पास ही स्थित प्राइमरी स्कूल को संवारने का भी काम शुरू हो गया है। आईजी ने बताया कि पवन बथवाल की मदद से ही यहां नए भवन बनाए जा रहे हैं। जल्द ही अन्य काम भी पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीपीपी मॉडल पर ये हो रहे काम
- थानों में प्रसाधन केंद्र का निर्माण
- पब्लिक से मुलाकात, विजिटिंग कार्ड का वितरण
- चौराहों का सुंदरीकरण
- आम लोगों के बीच यह संदेश देना कि पुलिस मददगार है
- चौराहों, दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाना

चौराहों के सुंदरीकरण और थानों में प्रसाधन केंद्र के निर्माण का काम व्यापारी व जागरूक नागरिकों की मदद से किए जा रहे हैं। जल्द ही अन्य थानों पर भी प्रसाधन केंद्र तैयार हो जाएंगे। शहर के सभी प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण की भी कोशिश की जा रही है। कई लोगों ने निर्माण का जिम्मा लिया है। जल्द ही इस पर काम होगा।
- मोहित अग्रवाल, आईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed