{"_id":"5be871c8bdec226933277f7a","slug":"201541960136-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में नहीं लगा एसी टू कोच, यात्रियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में नहीं लगा एसी टू कोच, यात्रियों का हंगामा
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखपुर से आनंद विहार जाने वाली स्पेशल ट्रेन में रविवार को एसी टू कोच नहीं लगाया गया। अपनी बर्थ न पाकर परेशान यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। हंगामा देख रेल अधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने कोच नहीं लगाए जाने की तकनीकी वजह बताकर यात्रियों को शांत कराया। बाद में यात्रियों को एसी टू की जगह लगे एसी थ्री कोच में बैठाकर रवाना किया गया।
गोरखपुर-आनंद विहार स्पेशल (04545) शाम साढ़े पांच बजे प्लेटफार्म पर पहुंची। यात्री कोच में चढ़ने लगे। उसी बीच एसी टू कोच न मिलने से कई यात्री परेशान हो गए। कई बार पूरी ट्रेन को देखने पर भी जब उन्हें कोच नहीं मिला तो यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि बिना सूचना के एसी टू कोच को हटा दिया गया।
प्लेटफॉर्म पर भी इसकी कोई सूचना नहीं दी गई और न ही जानकारी प्रसारित कराई गई। यात्रियों का हंगामा बढ़ते देख गार्ड ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दे दी। मौके पर अधिकारी, कर्मचारी और आरपीएफ के जवान पहुंच गए। कर्मचारियों ने समझाकर यात्रियों को शांत कराया और एसी थ्री कोच में सभी को बर्थ उपलब्ध कराई।