फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जनभावनाओं को देखते हुए इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किया: योगी

जनभावनाओं को देखते हुए इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किया: योगी

Wed, 17 Oct 2018 12:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 17 Oct 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
जनभावनाओं को देखते हुए इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किया: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने का विरोध करने वालों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो इस बदलाव का विरोध कर रहे हैं, उन्हें अपने इतिहास और परंपरा के बारे में जानकारी नहीं है। ऐसे लोगों से इसी तरह की उम्मीद की जा सकती है। हमारी सरकार ने जनभावना को देखते हुए ही इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया है।
विज्ञापन


मंगलवार को कैबिनेट बैठक में इलाहाबाद का नाम बदलने समेत कई अन्य प्रस्तावों पर मुहर लगने के ठीक बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच दिवसीय (16-20 अक्तूबर) दौरे पर गोरखपुर आए। गोरखपुर एयरपोर्ट से वह सीधे कुसम्ही स्थित शक्तिपीठ बुढ़िया माई मंदिर गए। वहां पूजा-पाठ किया और मंदिर के कायाकल्प कराने का एलान भी कर दिया। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लगभग पांच सौ वर्ष पूर्व मुगलकाल में प्रयागराज का नाम बदल कर इलाहाबाद कर दिया गया था।
विज्ञापन


प्रयाग वह पवित्र स्थल है, जहां ब्रह्मा जी ने प्रथम यज्ञ किया था। देश की सात पवित्र नदियों में तीन नदियों गंगा, यमुना और सरस्वती का प्रयागराज में संगम होता है। हर एक व्यक्ति को अपनी परंपरा, संस्कृति और अपने गौरवशाली इतिहास पर गर्व की अनुभूति होनी चाहिए। उसी परंपरा की वजह से इस पवित्र स्थल का नाम प्रयागराज किया गया। त्रिवेणी का संगम होने से यह प्रयागराज हुआ। हिमालय से निकलने वाली पवित्र नदियों के किनारे कई प्रयाग हैं लेकिन यह प्रयागों का राजा है। रामनवमी पर कन्या पूजन और विजयादशमी पर निकलने वाले विजय जुलूस में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री 20 अक्तूबर को लखनऊ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed