फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बानगंगा की भूमि का कर दिया फर्जी पट्टा

बानगंगा की भूमि का कर दिया फर्जी पट्टा

Thu, 15 Feb 2018 11:56 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Thu, 15 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
बानगंगा की भूमि का कर दिया फर्जी पट्टा
शोहरतगढ़(सिद्धार्थनगर)। बानगंगा नदी की जमीन पर अवैध कब्जे का खुलासा हुआ है। 25 वर्ष पुराने मामले का खुलासा होने से खलबली मच गई। मामला थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र के ग्राम धनौरा एहतमाली का है। एसडीएम ने गुरुवार को कार्रवाई करने के लिए तहसीलदार को निर्देशित किया है।
विज्ञापन


एसडीएम शोहरतगढ़ एसपी सिंह के अनुसार ग्राम धनौरा एहतमाली में 25 वर्ष पूर्व चकबंदी से पहले बानगंगा की भूमि को तत्कालीन अतिरिक्त भूमि (जमींदारी उन्मूलन अधिनियम में सीलिंग की कार्रवाई से निकली भूमि) दर्ज करते हुए ग्राम निवासी 34 लोगों को पट्टा कर दिया। इसके बाद गांव में चकबंदी की प्रक्रिया भी हुई, लेकिन चकबंदी विभाग ने मामले को नजरंदाज कर दिया। कुछ ग्राम निवासियों ने प्रकरण की शिकायत तहसील प्रशासन से की।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने के बाद तहसील के कागजातों को देखा गया। जिसमें सामने आया कि पट्टा की गई 34 एकड़ भूमि बानगंगा नदी की है। पत्रावालियों में हेर-फेर कर उसे अतिरिक्त भूमि दर्शाया गया। एसडीएम शोहरतगढ़ सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि मामले की जांच की गई है। बानगंगा नदी की भूमि को अतिरिक्त भूमि के रूप में दर्ज कर लोगों को पट्टा कर दिया गया। तहसीलदार को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। प्रकरण में तत्कालीन राजस्व अधिकारी व कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed