{"_id":"5a81d22c4f1c1b93268b9b2c","slug":"201518457388-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजे शिवालय, शिवरात्रि आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजे शिवालय, शिवरात्रि आज
siddharthnagar
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर।महाशिवरात्रि के लिए सोमवार को दिनभर शिवालयों की सजावट और साफ सफाई का कार्य होता रहा। मंगवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त मंदिरों में उमड़ेंगे।
मुख्यालय के सिंहेश्वरी मंदिर, मालगोदाम रोड स्थित हनुमान मंदिर, हनुमान गढ़ी, बेलहिया दुर्गा मंदिर, पुरानी नौगढ़ स्थित शिव मंदिर, संकटमोचन में तैयारियां तेजी पर है। धेंसा के पास ग्राम सेमरा स्थित पल्टन बाबा मंदिर, सिसवा बुजुर्ग स्थित शिव मंदिर, उसका बाजार के रेहरा स्थित शिव मंदिर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। शोहरतगढ़ के डोई नाला स्थित शोहरत बाबा मंदिर में परंपरा के अनुरूप राजघराना डोई नाला के जल से शिवलिंग का अभिषेक किया जाएगा।
चिल्हिया स्थित पल्टा देवी, जोगिया के योगमाया मंदिर, इटवा के कटेश्वरनाथ, मिठवल के मटेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालु अभिषेक करेंगे। इन मंदिरों में मेला का आयोजन भी किया जाएगा। प्रशासन ने मेला स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। शिव मंदिरों में संबंधित थाने की फोर्स मौजूद रहेगी। संबंधित सीओ व एसओ क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। मेला क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम को शोहदों पर निगाह रखने के लिए निर्देशित किया गया है।