फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ट्रैफिक डायवर्जन से जबरदस्त जाम

ट्रैफिक डायवर्जन से जबरदस्त जाम

Mon, 04 Dec 2017 07:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 04 Dec 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक डायवर्जन से जबरदस्त जाम
जाम में फंसी गाड़ियां। - फोटो : Amar Ujala
ट्रैफिक डायवर्जन और सोमवारी जाम से शहरवासी काफी परेशान हुए। दोपहर करीब बारह बजे स्कूलों में हुईं छुट्टियों के बाद छात्र-छात्राएं लगभग दो बजे अपने घरों तक पहुंच सके। जाम की वजह से काफी स्कूल बस, ऑटो और रिक्शा चालकों ने विद्यार्थियों को स्कूलों से घरों तक पहुंचाने से मना कर दिया। इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और जाम से जूझते हुए छात्र-छात्राओं को लेकर घर पहुंचे। इस समस्या से आजिज राहगीरों ने नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन


छुट्टी के बाद सोमवार को स्कूल, कॉलेज और दफ्तर खुले। ऊपर से शहरी क्षेत्र का ट्रैफिक डायवर्जन रहा। इससे गोलघर और सिविल लाइंस क्षेत्र में भीषण जाम लगा। पिलर्स स्कूल में पढ़ने वाले साढ़े तीन साल के सम्राट सिंह भारद्वाज की छुट्टी दोपहर 12 बजे हुई। ऑटो उन्हें लेने निकला, लेकिन ट्रैफिक डायवर्जन की बाधा नहीं पार कर सका। इस कारण सम्राट स्कूल में फंसे रहे। बाद में स्कूल प्रबंधन ने छात्र के पिता से संपर्क साधा और कहा कि बच्चे को लेकर जाएं। जाम लगा है। नतीजा रहा कि सम्राट भूख, प्यासे बैठे रहे और दो घंटे बाद घर पहुंच सके।
विज्ञापन


ठीक यही हाल स्कूल के अन्य छात्रों का रहा। घोष कंपनी चौराहा, आयकर भवन तिराहा और गोरखपुर यूनिवर्सिटी के सामने जबरदस्त जाम लगा। इससे छात्रसंघ चौराहा, पैडलेगंज और मोहद्दीपुर में वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। रोडवेज बस सहित काफी वाहनों को रेंगते हुए निकलना पड़ा। जिला अस्पताल, कचहरी रोड, यूनिवर्सिटी रोड और आयकर भवन के पास भी जाम लगा। मोहद्दीपुर रोड सुबह 10 बजे से जाम रहा। स्टेशन रोड से वाहन निकालने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैरिकेडिंग से भी बढ़ी मुश्किल
घोष कंपनी चौराहा, आयकर भवन और यूनिवर्सिटी के सामने बैरिकेडिंग से स्थिति और बिगड़ गई। यह व्यवस्था ट्रैफिक डायवर्जन को दुरुस्त बनाए रखने के लिए किया गया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जल्दी निकलने के चक्कर में काफी वाहन फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed