{"_id":"5a12efe14f1c1baf678bcc9e","slug":"201511190497-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ण बहुमत का बोर्ड दें, विकास पहली प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ण बहुमत का बोर्ड दें, विकास पहली प्राथमिकता
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 20 Nov 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर के विकास की योजनाएं तैयार कर ली गई हैं। शहर को जलभराव, जाम और अतिक्रमण की समस्या से छुटकारा दिलाया जाएगा। दो मल्टीलेबल पार्किंग का निर्माण भी जल्द शुरू होगा। बजट आवंटित हो चुका है। पार्किंग बनने के बाद जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी।
नगर निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के मैदान पर जनसभा में प्राथमिकताएं गिनाने के बाद मेयर प्रत्याशी सीताराम जायसवाल को वोट देने की अपील की। उन्होंने एक बार फिर कहा कि अगर नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बना तो फायदा शहरवासियों को मिलेगा। बिना रोक-टोक विकास कार्य कराए जा सकेंगेे। जलनिकासी की व्यवस्था होगी। शहर के उन इलाकों की सड़कें चौड़ी कराई जाएंगी, जहां बाइक से भी जाने में समस्या होती है। उन्होंने बताया कि छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने की कार्ययोजना बनाई जा चुकी है। नगर निगम क्षेत्र में ही गौशाला खोलने का फैसला हुआ है। पटरी दुकानदारों की सुविधा का भी ख्याल रखा जाएगा। शहर को साफ-सुथरा बनाया जाएगा।
जनसभा में मुख्यमंत्री ने 37 वार्डों के प्रत्याशियों नाम लिया और उन्हें जनता से वोट देने की अपील की। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष के आठ प्रत्याशियों का भी नाम लेकर वोट मांगा और कहा कि इनके 101 वार्ड के प्रत्याशियों को जीत दिलाना जरूरी है। पहली बार नगर पंचायत बने संग्रामपुर उनवल से पूर्व प्रधान उमाशंकर निषाद को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी प्रत्याशियों को जीत मिलने के बाद सभी नगर निकायों का कायाकल्प होगा। सरकारी सुविधाओं का लाभ लोगों तक तेजी से पहुंचाया जा सकेगा। निगमों में भ्रष्टाचार नहीं होगा। इसके लिए मानीटरिंग की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने पिछली बार की तरह रामगढ़ताल परियोजना, एम्स और खाद कारखाने का भी जिक्र किया। कहा कि प्रधानमंत्री ने गोरखपुर को बड़ा तोहफा दिया है। ऑडिटोरियम के लिए 60 करोड़ का बजट स्वीकृत किया जा चुका है। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है। रामगढ़ताल परियोजना के लिए नए सिरे से बजट आवंटित किया जाएगा। यह महत्वाकांक्षी योजना सपा, बसपा के राज में भ्रष्टाचार की शिकार हो गई थी।
इससे पहले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ला, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल, विधायक विपिन सिंह, महेंद्र पाल सिंह, संत प्रसाद, डॉ. विमलेश पासवान ने भी संबोधित किया। मेयर प्रत्याशी सीताराम जायसवाल ने प्राथमिकताएं गिनाईं। इस मौके पर सांसद कमलेश पासवान, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला, विधायक शीतल पांडेय, विनोद पांडेय, रामनरेश अग्निहोत्री, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, दिनेश दुबे, जनार्दन तिवारी, राहुल श्रीवास्तव, निर्मला द्विवेदी, समीर सिंह, राजेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
नेता हो तो जवाहर कसौधन जैसा
मुख्यमंत्री ने व्यापारी नेता जवाहर कसौधन को मंच पर बुलवाकर उन्हें अपने पास बैठाया। जब वह सभा को संबोधित करने पहुंचे तो बोले नेता हो तो जवाहर जैसा। उन्होंने मेयर का टिकट मांगा था। आवेदन फार्म भी भरा था, लेकिन टिकट वितरण के दौरान वृंदावन चले गए। इसकी जानकारी शहर के एक व्यक्ति ने मुझे दी थी। साथ ही बताया कि जवाहर कसौधन अब नामांकन के बाद आएंगे। ऐसा नेता हो तो समस्या नहीं आएगी। टिकट वितरण भी आसानी से किया जा सकेगा।