फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नवरात्र का बाजार फिफ्टी-फिफ्टी

नवरात्र का बाजार फिफ्टी-फिफ्टी

Thu, 28 Sep 2017 01:11 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र का बाजार फिफ्टी-फिफ्टी

विज्ञापन
गोरखपुर।
नोटबंदी, जीएसटी के बाद शारदीय नवरात्र का बाजार 50-50 है। रियल इस्टेट कारोबार में छायी मंदी नवरात्र में छंटती दिख रही है। इसकी तस्दीक स्टांप दफ्तर के आंकड़े भी कर रहे हैं। फोर व्हीलर की एडवांस बुकिंग जारी है। हालांकि कपड़ा और इलेक्ट्रानिक्स मार्केट मायूसी के दौर से नहीं उबरा है। इलेक्ट्रानिक्स में सिर्फ बड़ी एलईडी टीवी की खरीद बढ़ी है। टू व्हीलर वाहनों की खरीद भी धीमी है।

रियल इस्टेट कारोबार में सुधार
नवरात्र के पहले सात दिनों (21 से 27 सितंबर तक) में ही 80 करोड़ से अधिक की जमीन, मकान की खरीद-फरोख्त हो चुकी है। स्टांप ड्यूटी के रूप में विभाग को करीब 10 करोड़ रुपये मिले हैं। अकेले गत मंगलवार (26 सितंबर) को 1.86 करोड़ रुपये स्टांप ड्यूटी जमा कराई है, जो रिकार्ड है। विभागीय अफसरों का कहना है कि पिछले नवरात्र में हालत पतली थी। पूरे नवरात्र करीब 70 करोड़ रुपये की खरीद, बिक्री भी नहीं हो सकी थी। रियल इस्टेट कारोबार अब संभला है। यही स्थिति रही तो नवमी तक संपत्ति खरीद, बिक्री 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की होगी। सर्वाधिक खरीद फरोख्त शहरी क्षेत्र में हुई है। चौरीचौरा और खजनी क्षेत्र में भी संपत्ति खरीदी, बेची गई है।
विज्ञापन

कोट:::
नोटबंदी के बाद मायूसी का माहौल था। अब फ्लैट की खरीद, बिक्री ने तेजी पकड़ी है। बुकिंग बढ़ गई है। फ्लैट खरीदने के लिए पूछताछ करने वालोें की संख्या भी बढ़ी है। पितृपक्ष में मार्केट खाली था लेकिन नवरात्र की खरीद, बिक्री ने सारी कमी पूरी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनूप सराफ, निदेशक, पाम पैराडाइज

फोर व्हीलर का बाजार भी गर्म
गाड़ियों के मार्केट में भी रौनक बढ़ी है। मोहददीपुर स्थित आरकेबीके शो रूम के स्टॉफ नीरज कुमार सिंह का कहना है कि गाड़ी की बुकिंग अच्छी है। ज्यादातर गाड़ियां एडवांस बुकिंग पर ही दी जा रही हैं। दो से तीन महीने की वेटिंग लिस्ट चल रही है। सबसे ज्यादा मारामारी नवरात्र में गाड़ी लेने की है। एक्सयूवी और छोटी गाड़ियां भी बुकिंग के 17 से 18 सप्ताह बाद मिल रही हैं। बेतियाहाता के रवींद्र जायसवाल भी बुधवार को वैगनार लेने पहुंचे थे लेकिन एडवांस बुकिंग न होने के कारण उन्हें लौटना पड़ा। पहले से बुकिंग कराने वाली राजेंद्र नगर की ममता देवी ने स्विफ्ट डिजायर ली है।

बड़ी एलईडी टीवी की बिक्री बढ़ी
जीएसटी लागू होने के बाद दशहरा पहला बड़ा त्यौहार है। अब मार्केट में रंगत लौटी है। क्लाइमेट वर्ल्ड के प्रोपराइटर अतुल सिंह का कहना है कि नोटबंदी और जीएसटी लागू होने के बाद मार्केट रौनक फीकी पड़ गई है। अब लोगों का उत्साह बढ़ा है। इलेक्ट्रानिक्स सामानों में एलईडी टीवी की खरीदारी में वृद्धि हुई है। अब एलईडी की बड़ी टीवी (40, 45, 49 और 50 इंच) की डिमांड बढ़ी है। कंपनियों ने आकर्षक छूट भी दे रखे हैं। एक टीवी पर चार से छह रुपये की छूट चल रही है। वहीं, तारामंडल स्थित स्वास्तिक इलेक्ट्रानिक के प्रोपराइटर सत्यजीत का कहना है कि इलेक्ट्रानिक्स का बाजार दीपावली, धनतेरस में बूम करता है। अच्छी खरीद होती है। अभी फ्रिज, एसी, कूलर, टीवी खरीदे जा रहे हैं। बहुत अच्छा रिस्पांस नहीं है लेकिन जीएसटी और नोटबंदी से बाजार बाहर आता दिख रहा है।

टू व्हीलर का मार्केट मंदा
सिविल लाइन रोड स्थित टू व्हीलर (यामाहा) के शोरूम पर भीड़ नहीं दिखी। प्रोपराइटर संदीप कुमार ने बताया कि टू व्हीलर खरीदने वालों में संख्या कम हुई है। अब फाइनेंस पर फोर व्हीलर उपलब्ध हैं। नवरात्र में 60 टू व्हीलर खरीदी गई हैं। ज्यादातर खरीद बैंकों से फाइनेंस पर हुई है।

कपड़ा मार्केट की हालत पतली
कपड़ा मार्केट की हालत पतली है। नवरात्र के सात दिन गुजर गए, फिर भी बाजार में रौनक नहीं है। इससे पहले के नवरात्र में कपड़ों की जबरदस्त खरीद होती थी। कपड़े की सेल 40 फीसदी सेल कम हुई है। संगम रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के प्रोपाइटर संदीप टेकड़ीवाल का कहना है कि जीएसटी और नोटबंदी ने सबसे ज्यादा नुकसान कपड़ा बाजार को पहुंचाया है। बाजार में मायूसी छाई है। बाजार कब बूम करेगा, यह कह पाना भी मुश्किल है।


एक्सपर्ट की राय
रियल इस्टेट का मार्केट कुछ सुधरा है लेकिन निवेश लंबी अवधि का सोचकर करना होगा। पांच साल के निवेश की योजना बनाकर जमीन, मकान या फिर फ्लैट खरीदना फायदेमंद रहेगा। विकसित क्षेत्र में निवेश ज्यादा लाभकारी है। म्यूचुअल फंड भी लिए जा सकते हैं। इसके रिटर्न अच्छे मिल सकते हैं। सोना, चांदी के बाजार में भी बहुत ज्यादा उतार की उम्मीद नहीं है।
- रजत अग्रवाल, सीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed