फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मां के अपहरण व हत्या की जताई आशंका

मां के अपहरण व हत्या की जताई आशंका

Sat, 02 Sep 2017 10:59 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
मां के अपहरण व हत्या की जताई आशंका
कुशीनगर। कौवासार गांव के एक व्यक्ति ने दस महीने से लापता अपनी मां के अपहरण और हत्या की आशंका जताई है। इस व्यक्ति ने आईजी जोन गोरखपुर को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कौवासार गांव के वकील टोला निवासी देवता शर्मा ने ज्ञापन में बताया है कि उनकी मां पानमती 28 अक्टूबर 2016 की रात से लापता हैं। उन्होंने इस संबंध में थाने से लगायत एसपी कार्यालय तक ज्ञापन देकर अपनी मां की तलाश किए जाने की मांग की, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने अपने ज्ञापन में गांव के छह व्यक्तियों से भूमि संबंधी विवाद का हवाला देते हुए उनकी तरफ से धमकी दिए जाने और मारने-पीटने के मामले में केस दर्ज होने की बात कही। उन्होंने विरोधियों में एक व्यक्ति को आपराधिक प्रवृत्ति का होने का आरोप लगाते हुए अपनी मां के अपहरण और हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया थाने के एसओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि आईजी कार्यालय से फोन आया था। देवता शर्मा ने थाने में अपनी मां के लापता होने की सूचना नहीं दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed