{"_id":"59a96ee14f1c1be0278b4c8e","slug":"201504276193-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में बालरोग विभाग में 19 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में बालरोग विभाग में 19 की मौत
Updated Fri, 01 Sep 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बालरोग विभाग में बीते 24 घंटे के दौरान 19 बच्चों की मौत हो गई। मरने वालों में इंसेफेलाइटिस के भी दो मरीज शामिल हैं।
बीआरडी के बालरोग विभाग में सर्वाधिक मौतें नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) में हुईं। एनआईसीयू में 13 नवजातों ने दम तोड़ा। वहीं पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) में छह बच्चों की मौत हुई। इनमें दो मरीज इंसेफेलाइटिस पीड़ित थे। वहीं इस बीच 15 नए इंसेफेलाइटिस मरीज भर्ती भी हुए। इंसेफेलाइटिस से दम तोड़ने वालों में महराजगंज के पवन गुप्ता (10) पुत्र बजरंगी, बेतिया बिहार के सोनू (10) पुत्र राजकुमार शामिल है। मेडिकल कॉलेज में जनवरी से अब तक इंसेफेलाइटिस से पीड़ित 184 मरीज दम तोड़ चुके हैं। वहीं कुल 802 मरीज भर्ती हुए। वर्तमान समय में इंसेफलाइटिस पीड़ित 114 मरीजों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।