{"_id":"5964f18b4f1c1b9b288b4702","slug":"201499787659-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैक्सफेड व यूपीपीसीएल के पीडी को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैक्सफेड व यूपीपीसीएल के पीडी को प्रतिकूल प्रविष्टि
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। निर्माण कार्य में देरी पर कमिश्नर अनिल कुमार ने पैक्सफेड के परियोजना प्रबंधक (पीडी) जेबी सिंह और यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक गोपाल मिश्रा को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह कार्रवाई मंगलवार को निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान की। यही नहीं बैठक में अनुपस्थित रहने पर उन्होंने इंडो-नेपाल बॉर्डर मार्ग परियोजना के मुख्य अभियंता और एक्सईएन से स्पष्टीकरण मांगा है।
उन्होंने कार्यदायी एजेंसियाें के अफसरों से कहा कि वे मंडल में हो रहे निर्माण कार्यों में गति लाकर जल्द काम पूरा करें। निर्देश दिए कि पूर्वांचल विकास निधि के राज्यांश में जिन कार्यों में धनराशि नहीं मिली है, उसके धन के लिए शासन को पत्र लिखा जाए। बिजली विभाग के अफसरों से कहा कि निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए बिजली से जुड़ी जो भी समस्याएं हैं, उनका तत्काल निस्तारण करें।
इस दौरान कमिश्नर ने गीडा के कार्यालय भवन, मंडल के सभी जिलों में सीएचसी व अन्य निर्माण कार्यों की भी बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने सिंचाई विभाग के अफसरों से नदियों के जलस्तर और बंधों की स्थिति के बारे में पूछा तो बताया गया कि अभी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। इस पर कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंधों पर बारिश से हो रहे रेनकट को तत्काल भरा जाए।