फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पुलिया निर्माण को एक समुदाय ने रुकवाया

पुलिया निर्माण को एक समुदाय ने रुकवाया

Wed, 06 Dec 2017 11:52 PM IST
deoria
deoria Updated Wed, 06 Dec 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिया निर्माण को एक समुदाय ने रुकवाया
पकड़ी बाजार जाने वाली सड़क पर पुल निर्माण रोके जाने के बाद तनाव की सूचना पर पहुंचे अफसर। - फोटो : अमर उजाला
भलुअनी(देवरिया)। कस्बे से पकड़ी बाजार जाने वाली सड़क पर जलजमाव को लेकर 44 दिनों से हिंदुस्तान जनमोर्चा के कार्यकर्ता धरने पर हैं। बुधवार को पुलिया निर्माण कराने पीडब्ल्यूडी की टीम पहुंची तो एक समुदाय के कुछ लोगों ने निर्माण कार्य प्रारंभ करने से रोक दिया। इससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। बाद में एसडीएम अरुण सिंह और सीओ वरुन मिश्र के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। पकड़ी बाजार को जाने वाली सड़क पर सेंट्रल बैंक की शाखा के सामने जलजमाव रहता है। इससे आने-जाने वालों को दिक्कत होती है। लोगों का कहना है कि करीब पांच साल पहले जलनिकासी के समुचित प्रबंध को लेकर लोकनिर्माण विभाग ने पुलिया गिरवा दी थी, लेकिन वह आज तक नहीं बन सकी। इससे प्रदूषित पानी सड़क पर जमा होता है। इस मामले को लेकर हिंदुस्तान जनमोर्चा के अध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने दो बार तहसील दिवस पर फरियाद की। बुधवार को पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी जलनिकासी की व्यवस्था करने पहुंचे लेकिन एक समुदाय ने कब्रिस्तान का हवाला देते हुए कार्य होने से रुकवा दिया। मामला बढ़ता देख थानाध्यक्ष सरोज शर्मा ने बरहज सर्किल और देवरिया कोतवाली सहित पांच थानों की पुलिस बुला ली। एसडीएम ने बताया कि मामला जलनिकासी का है। पीडब्ल्यूडी को एक सप्ताह में इसे सही करा लेने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed