फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   किसी बहाने मुलायम ने याद किया रामकृष्ण को

राम-कृष्ण पर टिप्पणी से पहले लोहिया को पढ़ें मुलायम : योगी

Tue, 21 Nov 2017 08:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 21 Nov 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
किसी बहाने मुलायम ने याद किया रामकृष्ण को
गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी। - फोटो : Amar Ujala
भगवान राम और कृष्ण की प्रसिद्घि, क्षेत्र से संबंधित सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की टिप्पणी पर मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पलटवार किया। मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में मीडिया से कहा कि सपा प्रमुख ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को ठीक से नहीं पढ़ा है। मेरा सुझाव है कि सपा नेता पहले डॉ. लोहिया को ठीक से पढ़े और समझें। इसके बाद भगवान राम, कृष्ण के बारे में बात करें तो अच्छा कहेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में मीडिया से मुखातिब हुए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने सपा नेता मुलायम सिंह यादव की राम पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री ने व्यंगात्मक लहजे में कहा कि किसी बहाने वह राम, कृष्ण को याद तो कर रहे हैं। वैसे यदि मुलायम सिंह ने सही मायने में डॉ. लोहिया को जाना होता तो वे इस तरह की बात नहीं करते। लोहिया को तो वह अपने राजनीतिक एजेंडे के रूप में इस्तेमाल करते हैं। लोहिया ने भगवान शिव, राम और कृष्ण के बारे में सर्वाधिक पढ़ा, लिखा था। अब साफ हो गया है कि सपा नेताओं का डॉ. लोहिया के आदर्शों से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि भगवान राम को सिर्फ उत्तर भारत में पूजा जाता है। भगवान श्रीकृष्ण पूरे देश में पूजे जाते हैं।

संजय भंसाली भी दोषी- सीएम
फिल्म पद्मावती विवाद पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में निर्माता, निर्देशक संजय लीला भंसाली भी दोषी हैं। जनभावना का ख्याल सबको रखना चाहिए। इससे खिलवाड़ की छूट किसी को नहीं दी जा सकती है। निर्माता-निर्देशक के सिर कलम करने और फिल्म अभिनेत्री के नाक काटने से संबंधित सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। हां, इतना जरूर है कि यदि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होती है तो फिल्म निर्माता को भी नहीं बख्शा जाना चाहिए। उनके खिलाफ भी केस दर्ज कराया जाना चाहिए। यूपी में फिल्म रिलीज और प्रतिबंध से संबंधित सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अपना रुख पहले ही साफ कर दिया था। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखा दिया गया है। अब मंत्रालय और सेंसर बोर्ड को फैसला लेना है। प्रदेश की 22 करोड़ जनता की भावनाओं को सब समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस वंशवादी, राहुल ही बनेंगे अध्यक्ष
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को वंशवादी पार्टी बताया और कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम दिखावा है। वंशवादी पार्टी में अध्यक्ष पद का दूसरा उम्मीदवार कैसे हो सकता है? सोनिया गांधी के बाद राहुल गांधी ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। यह पहले से तय है। ढोल पीटने की जरूरत नहीं थी। चुनाव कार्यक्रम जारी करके लोकतांत्रिक मूल्यों की दुहाई देना भी हास्यास्पद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल राष्ट्रीय अध्यक्ष बनें, यह भाजपा के लिए अच्छा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस मुक्त भारत का जो सपना देखा था, वह अब आसान हो जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed